भारतीय पैरा एथलीट सुखचैन ने बुधवार को आइची-नागोया 2026 एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की एफ55 भाला फेंक स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की पदक तालिका में एक और मेडल जोड़ा है। सुखचैन ने 29.94 मीटर का थ्रो करते हुए अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।

चीन के फीफेई झोउ ने 37.63 मीटर की थ्रो के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड जीता, जबकि ईरान के जफर जाकेर ने 36.00 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ दूरी के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

सुखचैन ने तीसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो उनकी पहली थ्रो (27.35 मीटर) से बेहतर था। इसके बाद उन्होंने 27.84 मीटर, 27.56 मीटर, 29.06 मीटर और 27.22 मीटर की थ्रो कीं, और अंत में 29.94 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी हासिल की।

सुखचैन ने एशियन पैरा गेम्स 2022 में भी पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ55 स्पर्धा में 30.36 मीटर की थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस प्रतियोगिता में भारत पहले ही जैवलिन थ्रो इवेंट में कई मेडल जीत चुका है।

दूसरी तरफ, बुधवार को मंजीत व्यास ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ13 श्रेणी में 61.03 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ दूरी के साथ सिल्वर जीता। संयुक्त एफ12/13 स्पर्धा में हिस्सा लेते हुए, उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पोडियम पर जगह बनाई।

मंजीत का यह सिल्वर उनके शानदार सीजन में एक और उपलब्धि है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री और बेंगलुरु में इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ13 स्पर्धा में गोल्ड जीता था। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स के क्वालीफायर में भी 59.08 मीटर की थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया था।

दूसरी तरफ, बुधवार को मंजीत व्यास ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ13 श्रेणी में 61.03 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ दूरी के साथ सिल्वर जीता। संयुक्त एफ12/13 स्पर्धा में हिस्सा लेते हुए, उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पोडियम पर जगह बनाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार