BWF World Championships: भारत के टॉप मेंस सिंगल्स खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मंगलवार को जीत के साथ अपने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 अभियान की शुरुआत की। लक्ष्य ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए मेंस सिंगल्स इवेंट के 'राउंड ऑफ 64' में ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स फिलिमोन को 16-21, 21-8, 21-4 से मात दी।

Advertisement

14वीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी को वापसी करने में 45 मिनट लगे। पहला गेम हारने के बाद उन्होंने अपनी लय पकड़ी और उसके बाद अपने प्रतिद्वंद्वी को मुकाबले में वापसी का कोई खास मौका नहीं दिया।

इस भिड़ंत के दौरान पहले गेम में सबसे कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें शुरुआती दौर में कोई भी खिलाड़ी बड़ी बढ़त नहीं बना सका। वर्ल्ड चैंपियनशिप के पूर्व ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लक्ष्य सेन और फिलिमोन ने पहले हाफ में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, जिसमें ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी ने इंटरवल तक 11-10 की मामूली बढ़त बना ली थी। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा, सेन को लय पाने में संघर्ष करना पड़ा; कई शॉट चूकने के कारण वह कड़े मुकाबले का फायदा नहीं उठा सके। फिलिमोन अहम मोड़ पर आगे निकले और 20-16 पर गेम प्वाइंट्स हासिल किए, फिर मौके का फायदा उठाते हुए 15 मिनट में पहला गेम 21-16 से जीत लिया।

हालांकि, दूसरा गेम शुरू होते ही मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। शुरुआत में फिलिमोन सेन के साथ बने रहे और स्कोर 6-6 से बराबर कर दिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने जल्द ही अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया। लगातार चार प्वाइंट्स जीतकर सेन ने मैच पर नियंत्रण बना लिया और उसके बाद रैलियां उनके पक्ष में जाने लगीं।

इस भिड़ंत के दौरान पहले गेम में सबसे कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें शुरुआती दौर में कोई भी खिलाड़ी बड़ी बढ़त नहीं बना सका। वर्ल्ड चैंपियनशिप के पूर्व ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लक्ष्य सेन और फिलिमोन ने पहले हाफ में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, जिसमें ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी ने इंटरवल तक 11-10 की मामूली बढ़त बना ली थी। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा, सेन को लय पाने में संघर्ष करना पड़ा; कई शॉट चूकने के कारण वह कड़े मुकाबले का फायदा नहीं उठा सके। फिलिमोन अहम मोड़ पर आगे निकले और 20-16 पर गेम प्वाइंट्स हासिल किए, फिर मौके का फायदा उठाते हुए 15 मिनट में पहला गेम 21-16 से जीत लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

निर्णायक गेम में लक्ष्य सेन ने आक्रामक शुरुआत की और तुरंत ही ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी पर बढ़त बना ली। इंटरवल तक, उन्होंने 11-1 की बढ़त बना ली थी, जिससे फिलिमोन के लिए मुकाबले में वापसी करना बहुत मुश्किल हो गया। जल्द ही भारतीय खिलाड़ी जीत से सिर्फ एक अंक दूर (20-4) पहुंच गए और अगली ही रैली में जीत पक्की कर ली। 21-4 के स्कोर के साथ सिर्फ़ 14 मिनट में निर्णायक गेम खत्म हुआ।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार