चिली के मैनेजर रिकार्डो गारेका का मानना है कि शुक्रवार को पेरू के खिलाफ होने वाला फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच उनकी टीम के लिए एक नई शुरुआत होगी।

Advertisement

चिली वर्तमान में 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग ग्रुप में अंतिम स्थान पर है और उसे यूएसए, मैक्सिको और कनाडा में होने वाले विश्व कप 2026 में स्थान पाने की अपनी उम्मीदों को कायम रखने के लिए आगामी मुकाबले में हर हाल में जीतना होगा।

Advertisement

गारेका ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, "यह एक महत्वपूर्ण समय है और हमें जीतने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। मुझे पता है कि हम किसके लिए खेल रहे हैं और ये हम सभी जानते हैं। हमें परिणाम प्राप्त करने होंगे, हम बहुत चुनौतीपूर्ण स्थिति में हैं और पेरू भी ऐसा ही है।"

चिली के पास वर्तमान में 10 क्वालीफायर मैच में केवल पांच अंक हैं और वह नौवें स्थान पर मौजूद पेरू से एक अंक पीछे है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह मुकाबला गारेका का मैनेजर के रूप में लीमा का पहला दौरा होगा, क्योंकि इससे पहले उन्होंने जुलाई 2022 में पेरू की राष्ट्रीय टीम के साथ अपने सात साल के कार्यकाल को पूरा किया।

एक अन्य बड़े फेरबदल में मिडफील्डर आर्टुरो विडाल की 14 महीने की अनुपस्थिति के बाद ला रोजा की नेशनल टीम में वापसी होगी।

Advertisement

गारेका ने कहा, "हमारा मानना ​​है कि जो कुछ भी हुआ है, उसे देखते हुए उनके लिए वापस आना एक अच्छा क्षण है।"

अर्जेंटीना के कोच ने कहा कि विडाल के साथ उनकी पहली मुलाकात सामान्य थी, भले ही विडाल ने पिछले एक साल में सोशल मीडिया पर गारेका की तीखी आलोचना की हो।

उन्होंने कहा, "हम बातचीत करने में सक्षम थे और हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि नेशनल टीम हर चीज से ऊपर है।"

Advertisement

अर्जेंटीना के कोच ने कहा कि विडाल के साथ उनकी पहली मुलाकात सामान्य थी, भले ही विडाल ने पिछले एक साल में सोशल मीडिया पर गारेका की तीखी आलोचना की हो।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार