AFC U23 Asian Cup Qualifiers: भारत अंडर-23 पुरुष टीम के मुख्य कोच क्लिफोर्ड मिरांडा ने 6-12 सितंबर, 2023 तक चीन के डालियान में होने वाले एएफसी अंडर23 एशिया कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

Advertisement

2024 में कतर में होने वाले एएफसी अंडर23 एशिया कप के लिए अपनी पहली योग्यता की तलाश में भारत, ग्रुप जी में मालदीव (6 सितंबर), मेजबान चीन (9 सितंबर) और संयुक्त अरब अमीरात (12 सितंबर) से भिड़ेगा। एआईएफएफ ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

Advertisement

11 ग्रुप विजेता और चार सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एएफसी अंडर23 एशियन कप 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो पेरिस 2024 के लिए पुरुष ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफायर के रूप में भी काम करेगा।

भारत की 23 सदस्यीय टीम:

गोलकीपर: रितिक तिवारी, प्रभसुखन सिंह गिल, अर्श अनवर शेख।

डिफेंडर: नरेंद्र गहलोत, होर्मिपम रुइवा, विकास युमनाम, संजीव स्टालिन, सुमित राठी, जितेंद्र सिंह, अब्दुल रबीह।

Advertisement

मिडफील्डर: थोइबा सिंह मोइरांगथेम, लालरिनलियाना हनमते, जितेश्वर सिंह युमखैबम, आयुष देव छेत्री, विबिन मोहनन, ब्रिसन फर्नांडिस, अमरजीत सिंह कियाम।

फॉरवर्ड: सौरव के, पार्थिब गोगोई, रोहित दानू, निन्थोइंगनबा मीतेई खुमानथेम, शिवशक्ति नारायणन (कप्तान), सुहैल अहमद भट।

Also Read: India vs Pakistan, Live Updates

Advertisement

मुख्य कोच: क्लिफोर्ड मिरांडा.

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार