Dabang Delhi: इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) का छठा सीजन 31 मई से अहमदाबाद के ईकेए एरिना में शुरू होने जा रहा है, जिसमें भारत और दुनिया भर के बेहतरीन टेबल टेनिस सितारे एक्शन में नजर आएंगे। उद्घाटन दिवस पर दो रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला दबंग दिल्ली टीटीसी और जयपुर पैट्रियट्स के बीच होगा, जबकि दिन का दूसरा मुकाबला डेम्पो गोवा चैलेंजर्स और नई टीम अहमदाबाद एसजी पाइपर्स के बीच होगा।

Advertisement

इस टूर्नामेंट में अगले 16 दिनों में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे और इसका समापन 15 जून को भव्य फाइनल के साथ होगा। सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स और स्टार स्पोर्ट्स तमिल पर प्रसारित होंगे, और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किए जाएंगे। भारत के बाहर के दर्शक यूटीटी के फेसबुक पेज पर लाइव एक्शन देख सकते हैं।

इस सीजन की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में से एक हैं दिया चितले, जो भारत की शीर्ष रैंकिंग वाली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं और अब लीग की सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी भी हैं। कुछ वर्ष पहले तक वह स्टैंड्स में बैठकर यूटीटी देखती थीं, और आज वह दबंग दिल्ली टीटीसी के लिए एक अहम खिलाड़ी बन चुकी हैं।

दिया ने कहा, “ मैंने पहले सीजन के दौरान स्टैंड्स में बैठकर बहुत उत्साह के साथ मुकाबले देखे थे। तब से ही मैं इस लीग का हिस्सा बनने का सपना देख रही थी। 2023 में मुझे खेलने का मौका मिला, और तब से हर साल इसका इंतजार करती हूं”।

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित और नीरज बजाज तथा वीटा दानी द्वारा प्रमोटेड इंडियनऑयल यूटीटी, देश की प्रमुख पेशेवर लीगों में से एक बन चुकी है। इस बार लीग में 14 देशों के 48 खिलाड़ी, जिनमें 16 ओलंपियन शामिल हैं, भाग लेंगे ,जो इसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

इस बार का सीजन गुजरात के लिए भी खास है क्योंकि डेम्पो गोवा चैलेंजर्स की ओर से खेलने वाले और मौजूदा चैंपियन हरमीत देसाई, पहली बार अपने गृह राज्य गुजरात में यूटीटी मुकाबला खेलेंगे।

हरमीत ने कहा, ''यह पहली बार है जब हम गुजरात में खेल रहे हैं, और वह भी अहमदाबाद में। मैं यहीं जन्मा और पला-बढ़ा हूं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि मुझे बहुत समर्थन मिलेगा। यह युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक बेहतरीन मौका होगा, जहां वे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सीख सकते हैं।”

इस सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं चीन की फान सिकी, जिन्हें स्टेनलीज चेन्नई लायंस ने पहली बार आयोजित हुई नीलामी में 19.7 लाख टोकन में खरीदा।

लीग की जेंडर-इन्क्लूसिव (लिंग समावेशी) संरचना के बारे में बात करते हुए फान सिकी ने कहा,” पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मैं खुद हर पल पर ध्यान देती हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करती हूं।”

इस सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं चीन की फान सिकी, जिन्हें स्टेनलीज चेन्नई लायंस ने पहली बार आयोजित हुई नीलामी में 19.7 लाख टोकन में खरीदा।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार