फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी में ब्राजील और मोरक्को के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। दोनों ही टीमों ने मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और अंत तक जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।

Advertisement

पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को इस मैच में मोरक्को से कड़ी चुनौती मिली। मैच की शुरुआत से ही ब्राजील और मोरक्को ने आक्रामक खेल दिखाया, हालांकि मैच के 21वें मिनट में मोरक्को के हाथ पहली सफलता लगी। ब्राहिम डियाज के शानदार थ्रू बॉल ने ब्राजील के डिफेंस को भेदने में अहम भूमिका निभाई। इस पास पर इस्माइल साइबारी तेजी से आगे बढ़े और उन्होंने गोलकीपर एलिसन को छकाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। पहले हाफ में ही मिली सफलता से मोरक्को का आत्मविश्वास बढ़ गया और टीम ने अपना आक्रामक खेल लगातार जारी रखा।

Advertisement

हालांकि, ब्राजील ने मोरक्को की इस बढ़त को ज्यादा देर बरकरार नहीं रहने दिया। मैच के 32वें मिनट में ब्राजील ने स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। ब्रूनो गिमारेस के बेहतरीन पास पर विनीसियस जूनियर ने अपनी स्किल का शानदार इस्तेमाल करते हुए गोल किया। उन्होंने बाएं फ्लैंक से गेंद को प्राप्त करने के बाद अंदर की तरफ कट लगाया और दाएं पैर से जबरदस्त शॉट लगाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। विनीसियस के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।

हाफ टाइम से पहले ब्राजील के पास बढ़त लेने का एक और मौका था, लेकिन लुकास पैक्वेटा का शानदार प्रयास बौनू ने शानदार बचाव करके रोक दिया। दूसरे हाफ में भी बौनू ने कई महत्वपूर्ण बचाव किए और मोरक्को को मैच में बनाए रखा। दोनों टीमों की तरफ से गोल करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी।

हालांकि, ब्राजील ने मोरक्को की इस बढ़त को ज्यादा देर बरकरार नहीं रहने दिया। मैच के 32वें मिनट में ब्राजील ने स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। ब्रूनो गिमारेस के बेहतरीन पास पर विनीसियस जूनियर ने अपनी स्किल का शानदार इस्तेमाल करते हुए गोल किया। उन्होंने बाएं फ्लैंक से गेंद को प्राप्त करने के बाद अंदर की तरफ कट लगाया और दाएं पैर से जबरदस्त शॉट लगाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। विनीसियस के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच के बाद ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने कहा कि उनकी टीम ने अच्छी शुरुआत नहीं की और पहले हाफ में काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने माना कि मोरक्को एक मजबूत टीम है और दूसरे हाफ में उनकी टीम ने बेहतर खेल दिखाया। एंसेलोटी ने कहा कि वह इस प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन अब उनका ध्यान अगले मैच पर है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार