भारतीय महिला कुश्ती के उत्थान में फोगाट बहनों का बड़ा योगदान है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए इन्होंने भारतीय कुश्ती को वैश्विक ऊंचाई दी है। गीता फोगाट का नाम इसमें बेहद प्रमुख है। गीता ने ही बड़े मंचों पर भारतीय महिला पहलवानों की सफलता की यात्रा शुरू की।

Advertisement

गीता फोगाट का जन्म 15 दिसंबर 1988 को बलाली गांव, चरखी दादरी, हरियाणा में हुआ था। फोगाट को कुश्ती विरासत मे मिली थी। उनके पिता और दिग्गज कुश्ती कोच महावीर सिंह फोगाट ने गीता को कुश्ती के दाव-पेच सिखाए। गीता ने करीब 8 साल की उम्र से कुश्ती का अभ्यास शुरू कर दिया था। पहलवान बनने की प्रकिया आसान नहीं होती। महिलाओं के लिए यह और भी आसान नहीं है। महिलाओं के सामने कुश्ती की अपनी कठिन मांग के साथ-साथ समस्या के रूप में सामाजिक और सांस्कृतिक बाधाएं भी होती हैं। गीता को भी इन तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा। उनके पिता महावीर फोगाट को भी गीता के साथ उनकी अन्य बहनों को पहलवानी के लिए प्रेरित करने के लिए विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके पिता ने तमाम विरोध के बावजूद अपनी बेटियों को पहलवना बनाने का सपना नहीं छोड़ा।

Advertisement

सुबह 4 बजे उठना, मिट्टी के अखाड़े में अभ्यास, बेहद सख्त आहार, और लड़कों के साथ मुकाबला गीता के बचपन और युवावस्था की दिनचर्या रही। इस कठिन दिनचर्या की वजह से उनका बचपन सामान्य बच्चों की तरह रोमांचक नहीं रहा। देश के लिए कुश्ती में पदक जीतने के लक्ष्य के पीछे गीता ने सबकुछ त्याग दिया, जिसका परिणाम भी उन्हें मिला।

गीता फोगाट का जन्म 15 दिसंबर 1988 को बलाली गांव, चरखी दादरी, हरियाणा में हुआ था। फोगाट को कुश्ती विरासत मे मिली थी। उनके पिता और दिग्गज कुश्ती कोच महावीर सिंह फोगाट ने गीता को कुश्ती के दाव-पेच सिखाए। गीता ने करीब 8 साल की उम्र से कुश्ती का अभ्यास शुरू कर दिया था। पहलवान बनने की प्रकिया आसान नहीं होती। महिलाओं के लिए यह और भी आसान नहीं है। महिलाओं के सामने कुश्ती की अपनी कठिन मांग के साथ-साथ समस्या के रूप में सामाजिक और सांस्कृतिक बाधाएं भी होती हैं। गीता को भी इन तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा। उनके पिता महावीर फोगाट को भी गीता के साथ उनकी अन्य बहनों को पहलवानी के लिए प्रेरित करने के लिए विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके पिता ने तमाम विरोध के बावजूद अपनी बेटियों को पहलवना बनाने का सपना नहीं छोड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

गीता फोगाट ने इंजरी और मातृत्व अवकाश के बाद कुश्ती के रिंग में वापसी कर साबित किया है कि साहस, परिश्रम हर सपने को मुमकिन कर सकता है। गीता ओलंपिक में जगह बनाने वाली, विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली, कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला भारतीय पहलवान हैं। 2012 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' गीता फोगाट और उनकी बहन बबीता फोगाट पर ही आधारित थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार