German Lea Friedrich: पेरिस ओलंपिक में ट्रैक साइकिलिंग में महिलाओं के स्प्रिंट इवेंट में जर्मनी की ली फ्रेडरिक ने शुक्रवार को नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। फ्रेडरिक ने क्वालीफिकेशन राउंड में 200 मीटर की दूरी सिर्फ 10.029 सेकंड में पूरी की। इससे पहले न्यूजीलैंड की एलेस एंड्रयूज ने पांच मिनट पहले ही 10.117 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन फ्रेडरिक ने इसे तोड़ दिया।

Advertisement

ब्रिटेन की विश्व चैंपियन एम्मा फिनुकेन भी एंड्रयूज से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10.067 सेकंड में दूरी तय की और क्वालीफिकेशन में दूसरा सबसे तेज समय दर्ज किया। इसके अलावा, चीन की बाओ शानजू 10.744 सेकंड के समय के साथ हेड-टू-हेड रेस के पहले राउंड के लिए क्वालीफाई किया।

Advertisement

पेरिस ओलंपिक में रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले 9 अगस्त को ही पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी भाला फेंक प्रतियोगिता में सबसे लंबी थ्रो फेंकने का ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक पुरुष भाला फेंक प्रतियोगिता में 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नदीम ने अपने अंतिम प्रयास में 91.79 मीटर के एक और शानदार थ्रो के साथ इस इवेंट का समापन किया।

ब्रिटेन की विश्व चैंपियन एम्मा फिनुकेन भी एंड्रयूज से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10.067 सेकंड में दूरी तय की और क्वालीफिकेशन में दूसरा सबसे तेज समय दर्ज किया। इसके अलावा, चीन की बाओ शानजू 10.744 सेकंड के समय के साथ हेड-टू-हेड रेस के पहले राउंड के लिए क्वालीफाई किया।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार