दक्षिण बेंगलुरु से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने लगातार दूसरे साल गोवा में आयोजित आयरनमैन 70.3 एंड्योरेंस रेस में भाग लिया और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। इससे उनकी फिटनेस और अनुशासन के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई। इस वर्ष रेस में तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी भाग लिया।

Advertisement

युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने दौड़ के तीन कठिन चरण—1.9 किमी तैराकी, 90 किमी साइकिलिंग और 21.1 किमी दौड़, 7 घंटे 49 मिनट में पूरा किया। इसमें तैराकी चरण में लगभग 44 मिनट, साइकिलिंग में 3 घंटे 47 मिनट और दौड़ में 2 घंटे 54 मिनट लगे।

Advertisement

दौड़ के बाद तेजस्वी सूर्या ने कहा, "पिछले साल की रेस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रोत्साहन मिला था। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया 'फिट इंडिया अभियान' देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहता है।"

भाजपा सांसद ने कहा कि एक युवा राष्ट्र के रूप में भारत की महत्वकांक्षाएं अपार हैं। हमें एक स्वस्थ और अधिक लचीला समाज बनने के लिए शारीरिक फिटनेस को प्राथमिकता देनी चाहिए। फिटनेस की चाहत अनुशासन और आत्मविश्वास पैदा करती है—ये ऐसे गुण हैं जो किसी भी क्षेत्र में सफलता की परिभाषा तय करते हैं। पिछले कुछ महीनों में, मैंने अपनी धीरज क्षमता को बेहतर बनाने के लिए कठोर प्रशिक्षण लिया और इस चुनौती को पूरा करके मुझे बहुत खुशी हो रही है।

दौड़ के बाद तेजस्वी सूर्या ने कहा, "पिछले साल की रेस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रोत्साहन मिला था। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया 'फिट इंडिया अभियान' देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आयरनमैन 70.3 गोवा एशिया के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक है। यह आयोजन 50 से ज्यादा देशों के एथलीटों को आकर्षित करता है। रेस शारीरिक और मानसिक शक्ति की परीक्षा है। आयोजन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक है, बल्कि भारत के युवाओं में फिटनेस की बढ़ती संस्कृति का भी प्रतीक है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार