इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन को 2026 के बैलन डी’ओर सम्मान से नवाजा गया है। पिछले 25 साल में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने वाले और वह इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं।

हैरी केन को लंदन के पैलेडियम थिएटर में हुई एक शानदार सेरेमनी में बैलन डी’ओर से सम्मानित किया गया। केन ने इस पुरस्कार की रेस में शामिल स्पेन के लामिन यामल और फ्रांस के काइलियन एम्बाप्पे को पीछे छोड़ा। क्लब फुटबॉल में हैरी बायर्न म्यूनिख के लिए खेलते हैं, जबकि यामल और एम्बाप्पे रियल मैड्रिड के लिए खेलते हैं।

एल'एक्विप द्वारा स्पॉन्सर्ड 'बैलन डी’ओर' की ट्रॉफी फुटबॉल के दुनिया भर के पत्रकारों और प्रशासकों के वोट से दी जाती है।

हैरी केन ने सम्मान लेते हुए अपने साथ नॉमिनेट हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ ही अपने साथ खेले सभी खिलाड़ियों को भी धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "मैं लगभग बोल नहीं पा रहा हूं। लंदन में होना इसे और भी खास बना देता है।"

केन के लिए यह पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत के दम पर हासिल सफलता का परिणाम है। केन ने इसी साल यूरोपियन गोल्डन बूट जीता है, बायर्न म्यूनिख के बुंडेसलीगा टाइटल में अहम रोल निभाया है और इंग्लैंड को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक पहुंचाया है। इंग्लैंड के इस दिग्गज फुटबॉलर ने इस महीने इंग्लैंड के ऑल-टाइम कैप्स रिकॉर्ड की बराबरी की और 125 मैचों में अपने इंटरनेशनल गोल की संख्या 91 तक पहुंचा दी।

हैरी का पिछले एक साल में प्रदर्शन शानदार रहा है। अगस्त 2025 की शुरुआत से क्लब और देश के लिए वह 89 गोल कर चुके हैं। बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले केन अपने ऑल-राउंड गेम, क्रिएटिविटी, इंटेलिजेंस और पेशेवर रवैये की वजह से बुंडेसलीगा के लोकप्रिय चेहरे हैं। बायर्न ने तीन साल पहले केन के लिए रिकॉर्ड 100 मिलियन यूरो की शुरुआती फीस दी थी। यह एक ऐसा ट्रांसफर था जिसने क्लब के आम रिक्रूटमेंट पैटर्न को तोड़ दिया, क्योंकि उस समय केन की उम्र 30 साल थी। केन ने अपने प्रदर्शन से अपने ऊपर क्लब के निवेश को सही ठहराया है।

केन के लिए यह पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत के दम पर हासिल सफलता का परिणाम है। केन ने इसी साल यूरोपियन गोल्डन बूट जीता है, बायर्न म्यूनिख के बुंडेसलीगा टाइटल में अहम रोल निभाया है और इंग्लैंड को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक पहुंचाया है। इंग्लैंड के इस दिग्गज फुटबॉलर ने इस महीने इंग्लैंड के ऑल-टाइम कैप्स रिकॉर्ड की बराबरी की और 125 मैचों में अपने इंटरनेशनल गोल की संख्या 91 तक पहुंचा दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार