एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2026 में शनिवार को ऑस्ट्रिया और उरुग्वे ने अपने-अपने क्लासिफिकेशन मुकाबलों में जीत दर्ज की। यह मैच हैदराबाद के गचीबोवली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जीएमसी बालायोगी हॉकी ग्राउंड पर खेले गए।

Advertisement

शनिवार का पहला मैच ऑस्ट्रिया और कोरिया के बीच खेला गया। 7वें/8वें स्थान के इस मुकाबले में कोरिया को 1-1 (2-1 शूटआउट) से कड़े मुकाबले में हराकर ऑस्ट्रिया ने सातवां स्थान हासिल किया।

Advertisement

ऑस्ट्रिया के लिए क्रिस्टीन वुकोविच ने मुकाबले के तीसरे मिनट में गोल किया, लेकिन कप्तान ली यूरी ने 31वें मिनट में गोल दागकर कोरिया को बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद शूटआउट में दोनों गोलकीपर्स का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन मिकायला स्ट्रेब ने ऑस्ट्रिया की जीत सुनिश्चित की। उनकी टीम के लिए निर्णायक गोल कार्ला केम्पर ने दागा।

शनिवार को उरुग्वे ने 5वें/6वें स्थान के मैच में वेल्स को 3-0 से मात देकर एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2026 में 5वां स्थान अपने नाम किया।

उरुग्वे की ओर से मुकाबले के 23वें मिनट में टेरेसा वियाना, 36वें मिनट में मैग्डालेना वेर्गा और 57वें मिनट में लूपे कुरुत्चागुए ने एक-एक गोल किए।

Advertisement

इससे पहले, शुक्रवार को एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2026 में 5वें/8वें स्थान के मुकाबले में उरुग्वे ने ऑस्ट्रिया पर 3-0 से शानदार जीत दर्ज की थी। कप्तान मैनुएला विलार ने मुकाबले के चौथे मिनट में गोल दागकर खाता खोला। इसके बाद टेरेसा वियाना ने मुकाबले के 21वें और 44वें मिनट में दो गोल किए।

उरुग्वे की ओर से मुकाबले के 23वें मिनट में टेरेसा वियाना, 36वें मिनट में मैग्डालेना वेर्गा और 57वें मिनट में लूपे कुरुत्चागुए ने एक-एक गोल किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

हैदराबाद में जारी हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स 2026 अब अपने अंतिम चरण में है। मेजबान भारत और इंग्लैंड फाइनल में पहुंचकर पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार