BWF World Championships: बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधु का सफर गुरुवार को थम गया। सिंधु को महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में चीन की वांग झी यी ने 21-11, 15-21, 21-17 से हराया। सिंधु अपने प्रदर्शन से निराश नजर आईं और उन्होंने हार के बाद कहा कि उन्हें थोड़ा और सब्र रखने की जरूरत थी।

Advertisement

सिंधु ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "मुझे नहीं पता कि उन्हें कोई चोट लगी थी या क्या, शायद यह उनकी रणनीति थी या खेलने का तरीका। हालांकि, मुझे लगता है कि मुझे इस मैच को जीत में तब्दील करना चाहिए था क्योंकि लंबी रैलियां हो रही थीं, मैच अच्छा था और उस समय जब स्कोर 17-17 था, तो हर पॉइंट मायने रखता है। मेरे हिसाब से मुझे थोड़ा और सब्र रखना चाहिए था।" दरअसल, मैच के दौरान चीन की खिलाड़ी वांग झी कई बार दर्द की वजह से कोर्ट पर बैठीं, जिसके कारण मुकाबला को कई दफा रोकना पड़ा।

भारतीय स्टार शटलर ने आगे कहा, "हां, इस तरह की हार से बहुत ज्यादा दुख होता है। इतने लंबे समय तक ट्रेनिंग और कड़ी मेहनत करने के बाद, ऐसे मैच हारने से सच में बहुत दुख होता है। हालांकि, मुझे लगता है कि यह खेल है। खेल ऐसा ही होता है। मेरे हिसाब से आप इस तरह से और मजबूत बनते हैं और शानदार वापसी करते हैं। इसके साथ ही आप ऐसे मैचों में की गई गलतियों से सीख भी लेते हैं। जो हो गया, सो हो गया। मुझे लगता है कि अब वापस जाने और जो जरूरी है, वह करने का समय है।"

सिंधु ने कहा कि उन्होंने मैच को अपने नाम करने की पूरी कोशिश की, लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं आ सका। उन्होंने कहा, "बिल्कुल, मुझे लगता है कि इस बार मैंने पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में जीत तो एक ही की होती है। हालांकि, मैं कोशिश करती रहूंगी। मुझे लगता है कि मैंने सब कुछ खेला और मुझे लगा कि लंबी रैलियां थीं, ऐसा कुछ नहीं था जिसे मैं बदल सकती थी, शायद थोड़ा अलग खेल सकती थी, शायद मुझे थोड़ा और सब्र रखना चाहिए था। अभी मैं बस यही देख पा रही हूं कि इस खेल में सबसे ज्यादा जरूरी क्या था।"

सिंधु के खिलाफ जीत दर्ज करने वालीं चीनी खिलाड़ी ने कहा, "हां, जाहिर है कि आज का मैच बहुत मुश्किल था। मुझे लगता है कि वह (सिंधु) एक बहुत मजबूत खिलाड़ी है और उनके हमले बहुत तेज होते हैं। मैं बस लंबी रैलियों में उसे इधर-उधर दौड़ाने की कोशिश करती हूं। मैं खुश हूं कि मेरा गेम प्लान काम कर गया।"

सिंधु ने कहा कि उन्होंने मैच को अपने नाम करने की पूरी कोशिश की, लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं आ सका। उन्होंने कहा, "बिल्कुल, मुझे लगता है कि इस बार मैंने पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में जीत तो एक ही की होती है। हालांकि, मैं कोशिश करती रहूंगी। मुझे लगता है कि मैंने सब कुछ खेला और मुझे लगा कि लंबी रैलियां थीं, ऐसा कुछ नहीं था जिसे मैं बदल सकती थी, शायद थोड़ा अलग खेल सकती थी, शायद मुझे थोड़ा और सब्र रखना चाहिए था। अभी मैं बस यही देख पा रही हूं कि इस खेल में सबसे ज्यादा जरूरी क्या था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सिंधु ने वांग झी की इंजरी को लेकर कहा कि यह शायद उनकी रणनीति भी हो सकती है। इसका जवाब देते हुए चीनी खिलाड़ी ने कहा, "मैं समझ सकती हूं कि वह ऐसा क्यों सोच रही है, लेकिन सच में कोर्ट पर मुझे क्रैम्प्स (मांसपेशियों में ऐंठन) आ गए थे, और जाहिर है कि मुझे लगता है कि जब मुझे क्रैम्प्स आए, तो शायद उसका असर उस पर भी पड़ा होगा। हो सकता है कि उनकी सोच बदल गई हो।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार