Asian Champions Trophy: भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए मंगलवार को चीन के हुलुनबुइर के लिए रवाना हुई।

Advertisement

पेरिस 2024 ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अपना खिताब बचाने का प्रयास करेंगे। इस टूर्नामेंट में कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और चीन भी शामिल हैं।

Advertisement

भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 सितंबर को मेजबान चीन के खिलाफ करेगा। उसके बाद 9 सितंबर को जापान, 11 सितंबर को मलेशिया और 12 सितंबर को कोरिया से भिड़ेगा।

14 सितंबर को अंतिम पूल चरण मैच में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। पूल में शीर्ष चार टीमें 16 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद विजेता टीमें 17 सितंबर को फाइनल में भिड़ेंगी।

चीन रवाना होने से पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, "पेरिस ओलंपिक के बाद हमें एक छोटा ब्रेक मिला। एक नई ऊर्जा और फ्रेश माइंड के साथ टीम एशिया में सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलने वाले देशों से भिड़ने और अपनी क्षमता साबित करने के लिए तैयार है। पेरिस में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। हमारा लक्ष्य उच्च स्तर की हॉकी खेलना और अपनी लय बरकरार रखना होगा।"

14 सितंबर को अंतिम पूल चरण मैच में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। पूल में शीर्ष चार टीमें 16 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद विजेता टीमें 17 सितंबर को फाइनल में भिड़ेंगी।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार