भारतीय फुटबॉल के कई प्रमुख क्लबों के 2026-27 सीजन के लिए प्रीमियर 1 क्लब लाइसेंस आवेदन को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने खारिज कर दिया है। इनमें मोहन बागान सुपर जायंट, केरल ब्लास्टर्स एफसी और ओडिशा एफसी जैसे मशहूर क्लब शामिल हैं।

Advertisement

17 मई को एआईएफएफ की क्लब लाइसेंसिंग समिति, फर्स्ट इंस्टेंस बॉडी (सीएलसी-एफआईबी) की बैठक में यह घोषणा की गई कि स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली, ओडिशा एफसी, मोहन बागान सुपर जायंट, चेन्नईयिन एफसी, केरल ब्लास्टर्स एफसी, मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और इंटर काशी के लाइसेंस खारिज कर दिए गए हैं। शासी निकाय ने स्पष्ट किया कि ये क्लब इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं, या लागू नियमों के तहत राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए छूट का अनुरोध कर सकते हैं।

Advertisement

एक आधिकारिक बयान में, एआईएफएफ ने कहा कि जिन क्लबों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं, वे लाइसेंसिंग नियमों के अनुसार, या तो इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं, या राष्ट्रीय क्लब प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छूट का अनुरोध कर सकते हैं।

इस बीच, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, ईस्ट बंगाल एफसी, जमशेदपुर एफसी, मुंबई सिटी एफसी, बेंगलुरु एफसी, एफसी गोवा और पंजाब एफसी को कुछ शर्तों के साथ लाइसेंस प्रदान किए गए। हालांकि, इन क्लबों ने लाइसेंसिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन इन शर्तों से यह पता चलता है कि कुछ मानदंडों या अनुपालन शर्तों को अभी भी पूरा करने की जरूरत है।

एक आधिकारिक बयान में, एआईएफएफ ने कहा कि जिन क्लबों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं, वे लाइसेंसिंग नियमों के अनुसार, या तो इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं, या राष्ट्रीय क्लब प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छूट का अनुरोध कर सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस प्रणाली के तहत लाइसेंस को दो श्रेणियों में बांटा गया है— इंडियन सुपर लीग क्लबों के लिए 'प्रीमियर 1' और भारतीय फुटबॉल लीग संरचना के क्लबों के लिए 'प्रीमियर 2'। इस प्रक्रिया में क्लबों का मूल्यांकन वित्तीय स्थिति, कानूनी मामलों, बुनियादी ढांचे, स्टाफ और युवा विकास समेत कई मानकों के आधार पर किया जाता है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार