मेंस हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में तमिलनाडु ड्रैगन्स ने हैदराबाद तूफान के खिलाफ शूटआउट में रोमांचक जीत हासिल करते हुए अपने अभियान की शुरुआत की है। शनिवार को मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में ड्रैगन्स की जीत के हीरो युवा गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह रहे, जिन्होंने दो पेनल्टी बचाईं।

Advertisement

मेंस हॉकी इंडिया लीग 2026 के पहले मैच में दोनों टीमें रेगुलेशन टाइम में 3-3 से बराबरी पर थीं। इसके बाद ड्रैगन्स ने शूटआउट में 4-2 से जीत हासिल की।

Advertisement

मुकाबले के चौथे मिनट में डेविड हार्ट एक्शन में नजर आए, उन्होंने एक शानदार बचाव किया, जिसके बाद अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स ने एक तेज काउंटर-अटैक के साथ मैच का पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। मुकाबले के चौथे मिनट में उत्तम सिंह ने ड्रैगन्स के लिए पहला गोल दागा।

मुकाबले के 9वें मिनट में थॉमस सोर्स्बी ने गोलकीपर को चकमा देकर तमिलनाडु ड्रैगन्स की बढ़त को दोगुना किया। हालांकि, हैदराबाद तूफान ने तुरंत वापसी की। इस टीम के लिए 12वें मिनट में अमनदीप लाकड़ा ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। ऐसे में पहला क्वार्टर 2-1 के स्कोर पर खत्म हुआ।

तूफान ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत आक्रामक तरीके से की। इस टीम ने अपने दूसरे पेनाल्टी कॉर्नर से शुरुआती दबाव का फायदा उठाया। मुकाबले के 18वें मिनट में अमनदीप लाकड़ा ने एक और जोरदार शॉट लगाकर तूफान को बराबरी पर ला दिया। रोमांचक पहला हाफ 2-2 के स्कोर पर बराबरी पर खत्म हुआ।

तीसरे क्वार्टर के शुरुआती दो मिनट में ही ड्रैगन्स ने फिर से बढ़त बना ली। मुकाबले के 32वें मिनट में कार्थी सेल्वम ने करीब से टैप-इन करके गोल करते हुए टीम को 3-2 से बढ़त दिला दी, लेकिन हैदराबाद तूफान को बराबरी करने में सिर्फ पांच मिनट लगे। मुकाबले के 37वें मिनट में आर्थर डी स्लूवर ने मुश्किल एंगल से गोल करके स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।

Advertisement

तमिलनाडु ड्रैगन्स ने क्वार्टर के आखिर में लगातार दबाव बनाए रखा। हालांकि, पिछले सीजन की रनर-अप हैदराबाद तूफान ने डिफेंस में मजबूती बनाए रखी और क्वार्टर का अंत 3-3 के स्कोर पर हुआ।

तीसरे क्वार्टर के शुरुआती दो मिनट में ही ड्रैगन्स ने फिर से बढ़त बना ली। मुकाबले के 32वें मिनट में कार्थी सेल्वम ने करीब से टैप-इन करके गोल करते हुए टीम को 3-2 से बढ़त दिला दी, लेकिन हैदराबाद तूफान को बराबरी करने में सिर्फ पांच मिनट लगे। मुकाबले के 37वें मिनट में आर्थर डी स्लूवर ने मुश्किल एंगल से गोल करके स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में, ड्रैगन्स ने जीत हासिल की। राहील मोहम्मद ने निर्णायक पेनाल्टी गोल किया, जिससे उनकी टीम ने 4-2 से जीत दर्ज करते हुए सीजन के पहले गेम में बोनस प्वाइंट हासिल किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार