वर्ल्ड चैंपियन स्पेन ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए क्रोएशिया को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ स्पेन का लगातार 42 मैचों तक बिना हारे रहने का सिलसिला जारी रहा और उसने अपने चारों ग्रुप मैचों में जीत हासिल कर यूईएफए नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

मेरिनो ने गोल दागे जबकि गोलकीपर उनाई सिमोन ने स्पेन के लिए कई शानदार बचाव किए। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत स्पेन मैच में बना रहा और मुकाबले में अपनी चुनौती कायम रखी। 'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को इंग्लैंड से मिली 7-0 की शर्मनाक हार पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रोएशिया के कोच स्लावेन बिलिच ने कहा था कि उन्हें "पुरुषों वाला खेल" चाहिए और उन्हें पहले हाफ में वैसा ही शारीरिक खेल देखने को मिला जैसा वे चाहते थे। हालांकि लामिन यमल, पेड्री और रोड्री जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ उतरी स्पेन की टीम ने मैच की शुरुआत में गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा, लेकिन इसके बावजूद टीम पूरी तरह सहज नहीं दिखी और उसे लगातार संघर्ष करना पड़ा।

साइमन ने एक शानदार बचाव करते हुए जोसिप स्टैनिसिक को गोल करने से रोका और बाद में काउंटर-अटैक के बाद इगोर मटानोविच के प्रयास को भी नाकाम किया, लेकिन इवान पेरिसिच ने रिबाउंड पर क्रोएशिया के लिए 20वें मिनट में गोल कर दिया। साइमन ने इसके कुछ ही देर बाद मटानोविच के एक और करीबी शॉट को रोका और फिर जोस्को ग्वार्डियोल के प्रयास को नाकाम करने के लिए तेजी से नीचे झुके। मिकेल ओयारजाबल ने पहले हाफ में स्पेन के सबसे अच्छे मौके को बेकार कर दिया; उन्होंने एमरिक लापोर्टे के क्रॉस पर एक कमजोर हेडर लगाया, जबकि यमल का शॉट साइड नेटिंग में चला गया।

स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने हाफ-टाइम में एलेक्स बाएना की जगह मेरिनो को मैदान पर उतारा और यह बदलाव काम आया। मेरिनो ने 60वें मिनट में दानी ओल्मो के एक बेहतरीन पास पर गोल करके स्कोर बराबर किया। इससे पहले डोमिनिक लिवाकोविच ने यमल के प्रयास को नाकाम कर दिया था।

साइमन ने एक शानदार बचाव करते हुए जोसिप स्टैनिसिक को गोल करने से रोका और बाद में काउंटर-अटैक के बाद इगोर मटानोविच के प्रयास को भी नाकाम किया, लेकिन इवान पेरिसिच ने रिबाउंड पर क्रोएशिया के लिए 20वें मिनट में गोल कर दिया। साइमन ने इसके कुछ ही देर बाद मटानोविच के एक और करीबी शॉट को रोका और फिर जोस्को ग्वार्डियोल के प्रयास को नाकाम करने के लिए तेजी से नीचे झुके। मिकेल ओयारजाबल ने पहले हाफ में स्पेन के सबसे अच्छे मौके को बेकार कर दिया; उन्होंने एमरिक लापोर्टे के क्रॉस पर एक कमजोर हेडर लगाया, जबकि यमल का शॉट साइड नेटिंग में चला गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार