BWF World Championships: भारतीय शटलर त्रिशा जॉली पिछले तीन महीनों से खुद को वर्ल्ड चैंपियनशिप के पोडियम पर खड़े होने की कल्पना कर रही थीं, आखिरकार उनका सपना सच हुआ। शनिवार को त्रिशा ने जोड़ीदार गायत्री गोपीचंद के साथ विमेंस डबल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Advertisement

त्रिशा और गायत्री को सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग के हाथों 21-18, 13-21, 8-21 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे पहले ही भारतीय जोड़ी विमेंस डबल्स में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर चुकी थी। यह साल 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा के ब्रॉन्ज मेडल के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप के इस इवेंट में देश का पहला मेडल था।

त्रिशा ने 'आईएएनएस' से ​​कहा, "मैंने सच में हर दिन उस पोडियम पर होने की कल्पना की थी। मुझे लगता है कि कहीं न कहीं वह सोच, वह विश्वास काम आया। आप हर दिन उसके लिए सपना देखते हैं। हर दिन आप खुद को उसे हासिल करते हुए देखते हैं। मुझे लगता है कि आज आप इसे असल में होते हुए देख सकते हैं।"

भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त जिया यी फैन और झांग शू जियान को हराकर अपना मेडल सुनिश्चित किया था। चुनौतियों से पार पाने में मदद करने वाली सोच के बारे में बात करते हुए त्रिशा ने कहा कि उन्होंने आक्रामकता और शांति के बीच सही संतुलन बनाना सीख लिया है।

उन्होंने कहा, "मैं इस टूर्नामेंट में, शांति और आक्रामकता के बीच सही तालमेल बिठा पा रही थी। जब मुझे आक्रामकता क जरूरत होती है, तो बस उसका इस्तेमाल करती हूं। जब मुझे ऐसी स्थिति में होना होता है जहां मुझे हालात को संभालना हो, तो मुझे बस शांत रहना होता है। मुझमें यह बदलाव आया। इससे हमें भी मदद मिली। मुझे लगता है कि चीनी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते समय आप आसानी से प्वाइंट नहीं दे सकते। आपको पहले प्वाइंट से लेकर 21वें प्वाइंट तक सतर्क रहना होता है।"

भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त जिया यी फैन और झांग शू जियान को हराकर अपना मेडल सुनिश्चित किया था। चुनौतियों से पार पाने में मदद करने वाली सोच के बारे में बात करते हुए त्रिशा ने कहा कि उन्होंने आक्रामकता और शांति के बीच सही संतुलन बनाना सीख लिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने से चूकने के बावजूद, त्रिशा ने कहा कि यह मेडल ऐसी उपलब्धि है जिसे वह जीवन भर याद रखेंगी। उन्होंने कहा, "यह एक तरह से सपना सच होने जैसा है। अर्जुन अवॉर्ड मिलना, वर्ल्ड चैंपियनशिप का मेडलिस्ट बनना... मुझे लगता है कि यह हफ्ता बहुत शानदार रहा। मुझे लगता है कि मैं अपनी पूरी जिंदगी इन पलों को याद रखूंगी।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार