Union Minister Kiren Rijiju: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र में शनिवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वेटलिफ्टिंग वॉरियर्स एकेडमी के आवासीय खंड एवं अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन किया। यह एकेडमी "खेलो इंडिया" योजना के तहत मान्यता प्राप्त है और यहां देश के युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisement

किरेन रिजिजू ने अपने संबोधन में कहा कि मोदीनगर जैसे शहर में ऐसी एकेडमी की स्थापना होना गर्व की बात है। देश की स्टार वेटलिफ्टर और ओलंपिक मेडल विजेता मीराबाई चानू ने भी यहीं से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत देश में खेलों को लेकर माहौल बदला है और अब युवा खेल को करियर के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक जैसे मंचों पर भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच को जाता है, जिन्होंने खेलों को नई प्राथमिकता दी है।

ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू के कोच विजय शर्मा ने बताया कि इस आवासीय खंड में लगभग 65 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था की गई है। यहां रहने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए भोजन, आवास और व्यायाम आदि की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनका ध्यान पूरी तरह से खेल पर केंद्रित रह सके। उन्होंने कहा कि हम भविष्य के ओलंपिक को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत देश में खेलों को लेकर माहौल बदला है और अब युवा खेल को करियर के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक जैसे मंचों पर भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच को जाता है, जिन्होंने खेलों को नई प्राथमिकता दी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार