Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक मेडल टैली में अमेरिका 21 स्वर्ण, 30 रजत और 28 कांस्य के साथ शीर्ष स्थान पर है, जबकि दूसरे नंबर पर चीन और तीसरे नंबर पर फ्रांस है।

Advertisement

पेरिस ओलंपिक की प्रतियोगिता के 11वें दिन की शुरुआत से पहले, अमेरिका और चीन क्रमशः 79 और 53 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर बने हुए हैं।

Advertisement

अमेरिका के पास 21 स्वर्ण, 30 रजत और 28 कांस्य पदक सहित कुल 79 पदक हैं, जिससे वह तालिका में शीर्ष पर है। दूसरी ओर, चीन के पास 21 स्वर्ण, 18 रजत और 14 कांस्य पदक हैं जिससे उसके पास कुल 53 पदक हैं।

मेजबान फ्रांस 13 स्वर्ण, 16 रजत और 19 कांस्य सहित 48 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 33 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।

तीन कांस्य पदकों के साथ, भारत अब तालिका में 60वें स्थान पर है।

मेडल तालिका:

Advertisement

टॉप- 5

1. अमेरिका (21 स्वर्ण , 30 रजत और 28 कांस्य); कुल 79

2. चीन (21 स्वर्ण , 18 रजत और 14 कांस्य); कुल 53

Advertisement

3. फ्रांस ( 13 स्वर्ण , 16 रजत और 19 कांस्य); कुल 48

4. ऑस्ट्रेलिया ( 13 स्वर्ण , 12 रजत और 8 कांस्य); कुल 33

5. ग्रेट ब्रिटेन (12 स्वर्ण, 13 रजत और 17 कांस्य) ; कुल 42

Advertisement

पेरिस ओलंपिक 2024 में 6 अगस्त को भारत के टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा, विनेश फोगाट पर भी नजर रहेगी। कौन सा भारतीय खिलाड़ी किस समय कौन सी स्पर्धा में भाग लेगा, इस पर एक नजर।

दोपहर 1:30 बजे, टेबल टेनिस में पुरुष टीम, भारत के हरमीत देसाई, मानव विकास ठक्कर और शरत कमल राउंड ऑफ 16 में भाग लेंगे।

दोपहर 1:50 बजे, एथलेटिक्स में पुरुषों के भाला फेंक क्वालिफिकेशन में ग्रुप ए में भारत के किशोर कुमार जेना भाग लेंगे।

Advertisement

दोपहर 2:30 बजे से, कुश्ती में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 68 किलो वर्ग में निशा दाहिया का रेपेचेज मुकाबला होगा। (यह तभी होगा जब वह फाइनलिस्ट से हार जाती हैं)

दोपहर 2:50 बजे, एथलेटिक्स में महिलाओं की 400 मीटर रेपेचेज राउंड में किरण पहल भाग लेंगी।

दोपहर 3:00 बजे, कुश्ती में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में विनेश फोगाट का मुकाबला राउंड ऑफ 16 में होगा।

Advertisement

दोपहर 3:20 बजे, एथलेटिक्स में पुरुषों की भाला फेंक की क्वालिफिकेशन में ग्रुप बी में स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भाग लेंगे।

दोपहर 4:20 बजे, अगर विनेश फोगाट क्वालीफाई करती हैं तो महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम वर्ग में वह क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी। यदि वह जीतती हैं तो उन्हें शाम 10:25 बजे से सेमीफाइनल में खेलना होगा।

शाम 6:13 बजे, नेत्रा कुमानन, महिलाओं की डिंगी आईएलसीए6 वर्ग में मेडल रेस में हिस्सा लेंगी (यदि क्वालीफाई करती हैं)

Advertisement

शाम 7:13 बजे, पुरुषों की डिंगी आईएलसीए7 वर्ग में विष्णु सरवनन मेडल रेस में भाग लेंगे (यदि क्वालीफाई करते हैं)

शाम 6:13 बजे, नेत्रा कुमानन, महिलाओं की डिंगी आईएलसीए6 वर्ग में मेडल रेस में हिस्सा लेंगी (यदि क्वालीफाई करती हैं)

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार