Bengaluru Bulls: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 से पहले, बेंगलुरु बुल्स के स्टार खिलाड़ी और 'रिकॉर्ड ब्रेकर' प्रदीप नरवाल ने उस टीम में फिर से शामिल होने को लेकर उत्साह व्यक्त किया, जहां से सीजन 2 में उनकी यात्रा शुरू हुई थी।

Advertisement

18 अक्टूबर को हैदराबाद में तेलुगु टाइटन्स के खिलाफ होने वाले पीकेएल 2024 के ओपनिंग मैच के लिए भी उन्होंने अपना उत्साह शेयर किया।

Advertisement

'स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम' के पहले सीजन में प्रदीप नरवाल ने टीम के शुरुआती मैच के बारे में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं क्योंकि हम पहला मैच खेल रहे हैं। हम तेलुगु टाइटन्स के होमटाउन हैदराबाद जा रहे हैं और जहां प्रशंसक उनका समर्थन करेंगे, जबकि हमारे प्रशंसक भी पीछे नहीं है, भले ही उन्हें घरेलू मैदान का लाभ हो लेकिन हम अपना बेस्ट प्रदर्शन करेंगे।"

पिछले कुछ सीजन में 'डुबकी स्पेशलिस्ट' के नाम से मशहूर होने और इस साल अपने कौन से नए कौशल दिखाने की योजना पर उन्होंने कहा, "मेरी रणनीति टीम और खुद के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है, ताकि टीम को शीर्ष पर ले जाने में मदद मिल सके। मैं इस सीजन में नए कौशल लेकर आऊंगा और एक-एक करके आपको दिखाऊंगा। मेरे पास निश्चित रूप से कुछ नया होगा जिसे मैं पेश कर सकता हूं।"

पिछले कुछ वर्षों में उनका खेल जिस तरह से विकसित हुआ है, उस पर प्रदीप ने बताया, "दूसरे सीजन में मैं उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। लेकिन अगले सीजन में मैंने लगातार सुधार किया। खेल दिन-ब-दिन बदलता रहता है, यह हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कभी-कभी यह अच्छा होता है, कभी-कभी नहीं।"

प्रदीप ने बेंगलुरु बुल्स के साथ अपने सफर के बारे में भी बताया। अपने पहले सीजन में एक नए खिलाड़ी के रूप में शुरुआत करने के बाद, वह अब लीग के सबसे बड़े सितारों में से एक के रूप में लौटे हैं।

Advertisement

पिछले कुछ वर्षों में उनका खेल जिस तरह से विकसित हुआ है, उस पर प्रदीप ने बताया, "दूसरे सीजन में मैं उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। लेकिन अगले सीजन में मैंने लगातार सुधार किया। खेल दिन-ब-दिन बदलता रहता है, यह हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कभी-कभी यह अच्छा होता है, कभी-कभी नहीं।"

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार