मैनचेस्टर सिटी और एवर्टन के बीच खेला गया मुकाबला 3-3 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ड्रॉ मैनचेस्टर सिटी के लिए एक बड़ा झटका है। ड्रॉ के बाद मैनचेस्टर सिटी खिताब जीतने के रेस में पिछड़ गई है। सिटी, आर्सेनल से पांच अंक पीछे है और उसके पास केवल एक मैच बचा है। अगर आर्सेनल अपने बाकी तीन मुकाबले जीत लेता है, तो खिताब उसी के नाम हो जाएगा।
मैच की शुरुआत में सिटी ने पूरी तरह दबदबा बनाया और पहले 20 मिनट में 86 प्रतिशत से अधिक गेंद अपने नाम रखा। इसी दबाव का फायदा उठाते हुए जेरेमी डोकू ने 43वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। उनके इस गोल ने एवर्टन की रणनीति को झटका दिया और सिटी हाफ-टाइम तक 1-0 से आगे रही।
दूसरे हाफ में मैच ने पूरी तरह करवट ले ली। एवर्टन ने 13 मिनट के भीतर तीन गोल दागकर मुकाबले को पलट दिया। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर आए थिएर्नो बैरी ने दो गोल किए, जबकि जेक ओ'ब्रायन ने कॉर्नर पर हेडर से एक और गोल जोड़ दिया। इस दौरान सिटी की डिफेंस पूरी तरह बिखरी नजर आई और टीम 3-1 से पीछे हो गई।
दबाव में सिटी ने वापसी की। 83वें मिनट में एर्लिंग हालैंड ने गोल कर अंतर कम किया। इसके बाद टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और इंजरी टाइम में एक और मौका बनाया। स्टॉपेज टाइम के सातवें मिनट में फिर से डोकू ने शानदार फिनिश कर अपना दूसरा गोल किया और मैच को 3-3 से बराबर कर दिया।
दूसरे हाफ में मैच ने पूरी तरह करवट ले ली। एवर्टन ने 13 मिनट के भीतर तीन गोल दागकर मुकाबले को पलट दिया। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर आए थिएर्नो बैरी ने दो गोल किए, जबकि जेक ओ'ब्रायन ने कॉर्नर पर हेडर से एक और गोल जोड़ दिया। इस दौरान सिटी की डिफेंस पूरी तरह बिखरी नजर आई और टीम 3-1 से पीछे हो गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुकाबला उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार जज्बा दिखाया, लेकिन अंत में सिटी के लिए यह ड्रॉ हार के समान साबित हुआ।