Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा गुरुवार को भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में खेलंगे। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अपने खिताब को डिफेंड करने के प्रबल दावेदार हैं। हरियाणा के 26 वर्षीय एथलीट ने मंगलवार को क्वालिफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ, शीर्ष स्थान हासिल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

Advertisement

हालांकि नीरज स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार हैं, लेकिन उनके सामने कई अन्य विश्व स्तरीय खिलाड़ी भी हैं। फाइनल में उनकी मुख्य टक्कर उन खिलाड़ियों से होगी, जो अपने करियर में 90 मीटर की थ्रो को पार कर चुके हैं।

Advertisement

नीरज के सामने फाइनल में एक ऐसे ही एक खिलाड़ी होंगे, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, जो दो बार के विश्व चैंपियन हैं। वह टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर सके थे, लेकिन भाला फेंक की दुनिया में उनका दबदबा है। पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो फाइनल में शामिल सभी 12 एथलीटों में, सबसे अच्छा व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ पीटर्स का ही है, जो 93.07 मीटर है। इतना ही नहीं, वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में भी 90.54 मीटर का थ्रो कर चुके हैं। पेरिस ओलंपिक के क्वालीफिकेशन में उन्होंने 88.63 मीटर का थ्रो किया था। वह नीरज चोपड़ा के सामने सबसे बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

पाकिस्तान के अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा के अच्छे दोस्त अरशद नदीम भी पेरिस ओलंपिक भाला फेंक फाइनल में कड़ी चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं। अरशद नदीम टोक्यो ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहे थे। 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके नदीम का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 90.18 मीटर है। वह इस बार स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

चेक गणराज्य के जाकब वाडलेज्च टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। विश्व रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी वाडलेज्च ने क्वालीफिकेशन में 85.63 मीटर का थ्रो कर फाइनल में जगह बनाई है। उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.65 मीटर है और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 90.88 मीटर है। अगर वह आज 90 मीटर के आंकड़े को पार कर लेते हैं तो पोडियम पक्का लगता है।

पाकिस्तान के अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा के अच्छे दोस्त अरशद नदीम भी पेरिस ओलंपिक भाला फेंक फाइनल में कड़ी चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं। अरशद नदीम टोक्यो ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहे थे। 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके नदीम का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 90.18 मीटर है। वह इस बार स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार