राफेल जोडर ने लगातार तीसरे मैच में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 20 साल के जोडर ने बोटिक वैन डे जैंडशुल्प को दो घंटे 30 मिनट में 6-7(4), 6-4, 6-2 से हराया और शंघाई के दूसरे सबसे कम उम्र के क्वार्टर फाइनलिस्ट बने।
जैकब मेनसिक शंघाई मास्टर्स के इतिहास में सबसे कम उम्र के क्वार्टर फाइनलिस्ट हैं। वह 19 साल की उम्र में 2024 शंघाई मास्टर्स में अपने पहले एटीपी मास्टर्स 1000 क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।
वैन डे जैंडशुल्प ने अच्छी शुरुआत की, शुरुआती सेट में दो ब्रेक पॉइंट बचाए और फिर टाई-ब्रेक में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली। एटीपी टूर की रिपोर्ट के मुताबिक, जोडर ने वापसी की, धीरे-धीरे मोमेंटम हासिल किया और शंघाई में अपने डेब्यू पर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
इस जीत ने एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की जोडर की कोशिश को मजबूत किया। एटीपी टूर पर अपना पहला पूरा सीजन खेल रहे 20 साल के जोडर का इस साल का रिकॉर्ड एटीपी जीत/हार इंडेक्स के मुताबिक 41-16 हो गया है। अभी वे एटीपी लाइव रेस टू ट्यूरिन में 11वें नंबर पर हैं और 10वें नंबर पर मौजूद नोवाक जोकोविच से सिर्फ 131 पॉइंट पीछे हैं।
राफेल जोडर ने जीत के बाद कहा, "मुझे लगता है कि मैं सही कर रहा था, लेकिन उसने टाई-ब्रेक में जरूरी पॉइंट मुझसे बेहतर खेले। इसीलिए उसने पहला सेट जीता। मेरे पास सिर्फ दो ब्रेक पॉइंट थे। दूसरे सेट में, मैंने एक ब्रेक हासिल किया, जिससे मुझे सेट में बेहतर स्थिति में आगे बढ़ने में मदद मिली। आज का मैच जैसा रहा, उससे मैं बहुत खुश हूं।"
इस जीत ने एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की जोडर की कोशिश को मजबूत किया। एटीपी टूर पर अपना पहला पूरा सीजन खेल रहे 20 साल के जोडर का इस साल का रिकॉर्ड एटीपी जीत/हार इंडेक्स के मुताबिक 41-16 हो गया है। अभी वे एटीपी लाइव रेस टू ट्यूरिन में 11वें नंबर पर हैं और 10वें नंबर पर मौजूद नोवाक जोकोविच से सिर्फ 131 पॉइंट पीछे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS