Singapore Open: ट्रीसा जोली और गायत्री गोपीचंद का सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में सफर शनिवार को सेमीफाइनल में हार के साथ थम गया। भारतीय जोड़ी को नामी मत्सुयामा और चिहारु शिदा की जापानी जोड़ी के हाथों 21-23,11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

चौथी सीड जापानी जोड़ी ने इस जीत के साथ फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय जोड़ी इस मुकाबले में बड़ी उम्मीदों के साथ उतरी। ट्रीसा और गायत्री ने पहले दो अंक हासिल किये लेकिन विपक्षी जापानी जोड़ी ने सटीक वापसी करते हुए 8-2 की बढ़त बना ली।

Advertisement

भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए और जापानी जोड़ी की कुछ गलतियों का फायदा उठाकर स्कोर 9-11 कर दिया। ट्रीसा और गायत्री ने स्कोर को 16-16 से बराबर कर दिया।

पहले गेम में स्कोर 20-20 पर पहुंच गया लेकिन मत्सुयामा और शिदा ने 23-21 से पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में कहानी उलट गयी। जापानी जोड़ी ने ब्रेक तक 11-2 की बढ़त बना ली। अंतर कम करने के जोरदार प्रयास के बावजूद ट्रीसा और गायत्री ऐसा नहीं कर पायीं और जापानी जोड़ी ने 21-11 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल तक के सफर में प्री क्वार्टरफाइनल में विश्व की नंबर दो जोड़ी और क्वार्टरफाइनल में छठे नंबर की जोड़ी को हराया था। उनकी सेमीफाइनल में हार के साथ भारत का टूर्नामेंट में अभियान निराशा के साथ समाप्त हो गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार