एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली पुखरामबम सुशीला चानू और बिचू देवी खारीबम का मणिपुर में वापसी पर जोरदार स्वागत किया गया। वे भारत की उस महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं, जिसने फाइनल में चीन को मात दी थी। इस जीत के साथ एशियन गेम्स में महिला हॉकी गोल्ड के लिए 44 साल का इंतजार खत्म हुआ और भारत ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया।

गोल्ड जीतकर मणिपुर पहुंचीं पुखरामबम सुशीला चानू ने पत्रकारों से कहा, "हमने 44 वर्षों के बाद यह गोल्ड मेडल जीता है। हम वर्ल्ड कप खेलकर बेंगलुरु पहुंचे और अपनी कमियों पर काम किया। मैं इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, कोच और परिवार को देती हूं। मैं 1 साल बाद मणिपुर वापस आई हूं। 3 हफ्तों के ब्रेक के बाद हम ट्रेनिंग कैंप से जुड़ेंगे। मैं सभी बच्चों से कहना चाहूंगी कि जिंदगी में कभी हार मत मानना।"

वहीं, बिच्छू देवी ने कहा, "मेडल जीतने पर बहुत ज्यादा खुशी है। इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, गांव और देशवासियों को देना चाहूंगी। ओलंपिक मेडलिस्ट चीन को हराना आसान नहीं था। हमने काफी मेहनत की। हम वर्ल्ड कप के बाद घर नहीं आए थे। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 वर्षों के बाद यह गोल्ड मेडल जीता है। हमने एलए 2028 ओलंपिक गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। हमारा मुख्य फोकस ओलंपिक पर होगा।"

गोल्ड जीतकर मणिपुर पहुंचीं पुखरामबम सुशीला चानू ने पत्रकारों से कहा, "हमने 44 वर्षों के बाद यह गोल्ड मेडल जीता है। हम वर्ल्ड कप खेलकर बेंगलुरु पहुंचे और अपनी कमियों पर काम किया। मैं इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, कोच और परिवार को देती हूं। मैं 1 साल बाद मणिपुर वापस आई हूं। 3 हफ्तों के ब्रेक के बाद हम ट्रेनिंग कैंप से जुड़ेंगे। मैं सभी बच्चों से कहना चाहूंगी कि जिंदगी में कभी हार मत मानना।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार