भारत की पुरुष टीम ने शुक्रवार को डेनमार्क के हॉर्सेंस में थॉमस और उबर कप फाइनल्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में कनाडा को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है।

Advertisement

साल 2022 में खिताब को अपने नाम करने वाली भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लक्ष्य सेन को कनाडा के खिलाड़ी विक्टर लाई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी ने जोनाथन बिंग त्सान लाई और केविन ली को सीधे गेम में हराकर मैच बराबर कर दिया।

Advertisement

आयुष शेट्टी ने ब्रायन यांग पर जीत के साथ भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। इसके बाद हरिहरन अम्साकारुनन और एम.आर. अर्जुन की डबल्स जोड़ी ने भारत की बढ़त को जीत के साथ 3-1 कर दिया। श्रीकांत किदांबी भी अपना मैच जीतने में सफल रहे, जिसके चलते भारतीय टीम ने कनाडा को 4-1 से हराने में सफलता पाई।

लक्ष्य ने मैच की शुरुआत अच्छी की और बीच में 11-6 की बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने अपना खेल जारी रखते हुए स्कोर 14-10 कर दिया। आखिरी समय में मुकाबला कड़ा हो गया और लाई ने अंतर कम कर लिया, लेकिन लक्ष्य ने अपनी शुरुआती बढ़त का फायदा उठाते हुए पहला गेम 21-18 से जीत लिया। इसके बाद कनाडा के खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की। उन्होंने दूसरे गेम में बेहतर खेल दिखाते हुए 21-19 से जीत हासिल की। तीसरे और आखिरी गेम में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और 21-10 से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम कर लिया।

आयुष शेट्टी ने ब्रायन यांग पर जीत के साथ भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। इसके बाद हरिहरन अम्साकारुनन और एम.आर. अर्जुन की डबल्स जोड़ी ने भारत की बढ़त को जीत के साथ 3-1 कर दिया। श्रीकांत किदांबी भी अपना मैच जीतने में सफल रहे, जिसके चलते भारतीय टीम ने कनाडा को 4-1 से हराने में सफलता पाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

अम्साकारुनन और अर्जुन की दूसरी डबल्स जोड़ी ने लिंडमैन और याकुरा पर 21-7, 21-15 से जीत हासिल करके भारत को 3-1 की अजेय बढ़त दिलाई। श्रीकांत ने भारत के लिए पांचवें मैच में जोशुआ गुयेन को सिर्फ 31 मिनट में 21-17, 21-12 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय पुरुष टीम का अगला मुकाबला 27 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार