थॉमस और उबर कप फाइनल्स 2026 में मेंस सिंगल्स खिलाड़ी लक्ष्य सेन, शनिवार को फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्हें क्वार्टरफाइनल मैच के दौरान जमीन पर बार-बार डाइव लगाने के कारण कोहनी में चोट लग गई थी।

Advertisement

टीम के मेडिकल स्टाफ ने जांच-पड़ताल के बाद एहतियातन लक्ष्य को सेमीफाइनल मुकाबला न खेलने की सलाह दी है, ताकि लक्ष्य को ठीक होने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है, तो वह पूरी तरह से फिट हों।

Advertisement

वर्ल्ड नंबर 6 खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने क्वार्टरफाइनल में भारत को जीत की शुरुआत दिलाई। उन्होंने दूसरे गेम में दो मैच प्वाइंट्स बचाते हुए, चाऊ टिएन चेन को 18-21, 22-20, 21-17 से शिकस्त दी। यह मैच 1 घंटे 28 मिनट तक चला।

सेन और चाऊ के बीच यह शुरुआती मैच काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस मैच से पहले दोनों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 4-4 की बराबरी पर था। दोनों खिलाड़ियों ने पहले दो गेम में काफी पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मैच को तीसरे और निर्णायक गेम तक पहुंचाया। जहां चाऊ ने पहले गेम में 10-15 से पिछड़ने के बाद वापसी की, वहीं सेन दूसरे गेम में 14-17 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने दो मैच प्वाइंट बचाते हुए वापसी की।

दो बार के ऑल इंग्लैंड फाइनलिस्ट सेन ने तीसरे गेम में अपने जोरदार आक्रामक खेल की बदौलत बढ़त बनाए रखी और भारत को पहला प्वाइंट दिलाया।

सेन और चाऊ के बीच यह शुरुआती मैच काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस मैच से पहले दोनों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 4-4 की बराबरी पर था। दोनों खिलाड़ियों ने पहले दो गेम में काफी पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मैच को तीसरे और निर्णायक गेम तक पहुंचाया। जहां चाऊ ने पहले गेम में 10-15 से पिछड़ने के बाद वापसी की, वहीं सेन दूसरे गेम में 14-17 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने दो मैच प्वाइंट बचाते हुए वापसी की।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

शेट्टी ने पहले गेम में 10-12 से पिछड़ने के बाद लगातार 7 प्वाइंट हासिल करते हुए वापसी की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। दूसरे गेम में वह पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे। साल 2022 की चैंपियन टीम भारत ने पुरुषों के क्वार्टर फाइनल में ताइपे की मजबूत टीम को 3-0 से मात दी। फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका मुकाबला जापान और फ्रांस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार