एशियन पैरा गेम्स-2026 में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पैरा खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल कौशल से अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता दूसरे खिलाड़ियों, खासकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। केशव प्रसाद मौर्य ने महिलाओं की 200 मीटर टी-12 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली सिमरन, पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-51 से एफ-53 स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाले राम रतन सिंह और महिलाओं की 200 मीटर टी-35 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली प्रीति पाल को बधाई दी।

उन्होंने टेबल टेनिस की महिला एकल क्लास-6 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली प्राची पांडेय की उपलब्धि की भी सराहना की। इसके अलावा पुरुषों की भाला फेंक एफ-53/एफ-54 स्पर्धा में एफ-54 वर्ग के तहत रजत पदक जीतने वाले प्रदीप कुमार और एफ-53 वर्ग में कांस्य पदक हासिल करने वाले आयुष वर्मा को शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की ये उपलब्धियां उनकी अथक मेहनत, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति का परिणाम हैं। उन्होंने साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से चुनौतियों को अवसर में बदला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता दूसरे खिलाड़ियों, खासकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। केशव प्रसाद मौर्य ने महिलाओं की 200 मीटर टी-12 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली सिमरन, पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-51 से एफ-53 स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाले राम रतन सिंह और महिलाओं की 200 मीटर टी-35 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली प्रीति पाल को बधाई दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार