पहलवान मीनाक्षी गोयत ने एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल्स में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग के फाइनल के नतीजे को चुनौती देने के अपने फैसले का बचाव किया है। मीनाक्षी ने अंतिम पंघाल के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन किया था, जिसे 3-2 के मामूली अंतर से हार गई थीं। मीनाक्षी इस फैसले से संतुष्ट नहीं थीं।

Advertisement

मीनाक्षी को यह विश्वास था कि उन्होंने फाइनल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इसलिए फैसले की समीक्षा की मांग की। हालांकि, मीनाक्षी की शिकायत को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पहले ही स्वीकार कर चुका है।

Advertisement

मीनाक्षी ने 'आईएएनएस' से ​​कहा, "मैं इस फैसले से संतुष्ट नहीं हूं, क्योंकि मुझे लगा कि मैंने उस मैच में सचमुच बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। इसीलिए मैंने चुनौती दी। अब यह मामला संबंधित अधिकारियों के पास जाएगा और समीक्षा के बाद जो भी फैसला आएगा, मैं उसे स्वीकार करूंगी।"

उल्लेखनीय है कि इन ट्रायल्स में 53 किलोग्राम वर्ग सबसे ज्यादा चर्चित रहा, जिसमें मीनाक्षी ने पहले पूर्व विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट को हराकर उलटफेर किया और फिर फाइनल में अंतिम से हार गईं।

विनेश पर जीत को लेकर मीनाक्षी ने कहा कि ट्रायल्स शुरू होने तक उन्हें पता भी नहीं था कि भारत की सबसे कामयाब पहलवानों में से एक का सामना करने का मौका मिलेगा, हालांकि उन्हें लंबे समय से ऐसे मुकाबले की उम्मीद थी।

मीनाक्षी ने बताया, "मुझे पहले से पता नहीं था कि ट्रायल्स में मेरा मुकाबला विनेश से होगा, लेकिन कहीं न कहीं मेरे मन में हमेशा से उनके खिलाफ मुकाबला करने की इच्छा थी। जब मुकाबला हुआ, तो मैं पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरी हुई थी।"

Advertisement

मीनाक्षी ने माना कि मैच के दौरान उनसे एक गलती हुई थी, जिसकी वजह से विनेश को प्वाइंट्स बनाने का मौका मिला, लेकिन जिस तरह से उन्होंने वापसी करते हुए मुकाबला किया, उससे वह खुश थीं।

उन्होंने कहा, "एक समय पर, अपनी ही गलती की वजह से मैंने कुछ प्वाइंट्स गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए आखिर में 6-4 से जीत हासिल की। ​​मुझे अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा था और पूरे मैच के दौरान मेरा आत्मविश्वास बना रहा।"

साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली मीनाक्षी ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। मां कैंसर से लड़ रही हैं। मीनाक्षी ने बताया, "मेरा परिवार एक मध्यम-वर्गीय पृष्ठभूमि से आता है। मेरी मां कैंसर से पीड़ित हैं। हम आर्थिक मुश्किलों का भी सामना कर रहे हैं। एथलीट वर्षों तक कड़ी मेहनत करते हैं और सरकारों को खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए ताकि वे पूरी तरह से अपनी ट्रेनिंग और प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "एक समय पर, अपनी ही गलती की वजह से मैंने कुछ प्वाइंट्स गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए आखिर में 6-4 से जीत हासिल की। ​​मुझे अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा था और पूरे मैच के दौरान मेरा आत्मविश्वास बना रहा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने 'आईएएनएस' को बताया, "हमें मीनाक्षी की शिकायत मिली है। समिति इस मामले की समीक्षा करेगी, लेकिन मौजूदा स्थिति के अनुसार, एशियन गेम्स में 53 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व अंतिम ही करेंगी।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार