फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले अमेरिका के लिए स्टार खिलाड़ी क्रिश्चियन पुलिसिक की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। अमेरिका के मुख्य कोच मौरिसियो पोचेटिनो ने माना है कि पुलिसिक की उपलब्धता अभी कन्फर्म नहीं है और उनकी स्थिति पर मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

Advertisement

कोच मौरिसियो ने कहा कि पुलिसिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, इस पर आखिरी फैसला मेडिकल टीम से मिलने के बाद लिया जाएगा। पुलिसिक ने पैराग्वे के खिलाफ ग्रुप स्टेज के पहले मैच में हिस्सा लिया था, जिसमें अमेरिका ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि, वह हाफ टाइम के बाद मैदान से बाहर चले गए थे और उनकी जगह मिडफील्डर सेबेस्टियन बरहाल्टर को उतारा गया था।

Advertisement

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पोचेटिनो ने कहा कि वह अपने मेडिकल स्टाफ से मिलेंगे और शाम को बाद में कोई न कोई फैसला लेंगे। पोचेटिनो ने पत्रकारों से कहा, "शुक्रवार की रात हमारी मेडिकल स्टाफ के साथ मीटिंग है। हम पूरे ग्रुप को देखेंगे। क्रिश्चियन मजबूत है, उनकी सोच बहुत अच्छी है। वह बेहतर हो रहे हैं और उनकी स्थिति पहले से काफी अच्छी है। अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलते हैं, तो वह अगले मैच के लिए जरूर उपलब्ध हो जाएंगे।"

कोच मौरिसियो ने कहा कि पुलिसिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, इस पर आखिरी फैसला मेडिकल टीम से मिलने के बाद लिया जाएगा। पुलिसिक ने पैराग्वे के खिलाफ ग्रुप स्टेज के पहले मैच में हिस्सा लिया था, जिसमें अमेरिका ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि, वह हाफ टाइम के बाद मैदान से बाहर चले गए थे और उनकी जगह मिडफील्डर सेबेस्टियन बरहाल्टर को उतारा गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

पोचेटिनो ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत प्रतिद्वंद्वी बताते हुए कहा, "ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और वह एक मजबूत टीम है। हम जानते हैं कि मुकाबला आसान नहीं होगा, लेकिन हमारी टीम तैयार है। हम जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे और पूरी ताकत से लड़ेंगे।" अमेरिका की नजर अब लगातार दूसरी जीत दर्ज कर नॉकआउट चरण के लिए अपनी जगह मजबूत करने पर होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार