ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एडिलेड में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में वापसी की उम्मीद जताई है।

Advertisement

पैट कमिंस ब्रिसबेन में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में वापसी के करीब थे। रिस्क न लेने और रिकवरी के लिए और समय देने के उद्देश्य से उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था।

Advertisement

कमिंस ने कहा, "एडिलेड के लिए ठीक हो जाऊंगा। कल रविवार को एक और गेंदबाजी सेशन रखूंगा और फिर हम एडिलेड जाएंगे। वहां भी एक गेंदबाजी सेशन होगा। अगर सब ठीक रहा तो मैं वापसी करूंगा। फिलहाल बॉडी बहुत अच्छी लग रही है। मैं ब्रिस्बेन टेस्ट में वापसी कर सकता था, लेकिन गेंदबाजी का ज्यादा भार लेने का असर शरीर पर पड़ सकता था। इसलिए वापसी नहीं हुई।"

उन्होंने कहा, "मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और पर्याप्त गेंदबाजी कर रहा हूं। हड्डी की चोट से वापस आने पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि हम गेंदबाजी करते हैं और कुछ दिन आराम करते हैं, ठीक होते हैं। मैंने लगातार गेंदबाजी नहीं की है। टेस्ट मैच में आपसे लगातार दो दिन, तीन दिन या ज्यादा गेंदबाजी करने की उम्मीद की जाती है। हमें लगा कि यह बहुत रिस्की है। हमने ग्रीन से गेंदबाजी कराने की रणनीति पर काम किया।"

एडिलेड टेस्ट में कमिंस की वापसी माइकल नेसर या ब्रेंडन डॉगेट की जगह हो चुकी है। कमिंस 16 एशेज टेस्ट में 24.10 की औसत से 91 विकेट ले चुके हैं।

उन्होंने कहा, "मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और पर्याप्त गेंदबाजी कर रहा हूं। हड्डी की चोट से वापस आने पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि हम गेंदबाजी करते हैं और कुछ दिन आराम करते हैं, ठीक होते हैं। मैंने लगातार गेंदबाजी नहीं की है। टेस्ट मैच में आपसे लगातार दो दिन, तीन दिन या ज्यादा गेंदबाजी करने की उम्मीद की जाती है। हमें लगा कि यह बहुत रिस्की है। हमने ग्रीन से गेंदबाजी कराने की रणनीति पर काम किया।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में अगर कमिंस की वापसी होती है, तो निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी मजबूत होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार