जेलेना ओस्टापेंको और मार्सेलो अरेवालो की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए विंबलडन 2026 का मिक्स्ड डबल्स खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की स्टॉर्म हंटर और मार्क पोलमैन्स की जोड़ी को 4-6, 7-5, 6-2 से हराया।

Advertisement

फाइनल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने शानदार अंदाज में की। हंटर और पोलमैन्स ने पहला सेट 6-4 से जीत लिया। दूसरे सेट में भी उन्होंने जल्दी सर्विस ब्रेक हासिल कर 3-1 की बढ़त बना ली थी। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला सीधे सेटों में खत्म हो जाएगा, लेकिन ओस्टापेंको और अरेवालो ने इसके बाद शानदार वापसी की। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया और अगले आठ में से छह गेम जीतकर दूसरा सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही मैच निर्णायक तीसरे सेट में पहुंच गया।

Advertisement

तीसरे सेट से पहले सेंटर कोर्ट की छत बंद कर दी गई। इसके बाद ओस्टापेंको और अरेवालो ने अपनी लय बरकरार रखी। उन्होंने चौथे और आठवें गेम में विरोधी टीम की सर्विस तोड़ी और तीसरा सेट 6-2 से जीतकर 1 घंटा 56 मिनट में मैच और खिताब को अपने नाम कर लिया। यह जीत जेलेना ओस्टापेंको के लिए बेहद खास रही। उन्होंने पहली बार विंबलडन का खिताब जीता है। इससे पहले वह 2017 में फ्रेंच ओपन सिंगल्स और 2024 यूएस ओपन महिला डबल्स का खिताब जीत चुकी हैं। वह पहले भी दो बार विंबलडन के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही थीं।

जीत के बाद ओस्टापेंको ने कहा कि यह उनके लिए शानदार सप्ताह रहा। उन्होंने कहा कि अब वह सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स, तीनों वर्गों में ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मार्सेलो अरेवालो के साथ खेलना उन्हें बहुत पसंद है और दोनों कोर्ट पर खेल का पूरा आनंद लेते हैं। उनके अनुसार, विंबलडन जीतना हमेशा खास एहसास होता है।

तीसरे सेट से पहले सेंटर कोर्ट की छत बंद कर दी गई। इसके बाद ओस्टापेंको और अरेवालो ने अपनी लय बरकरार रखी। उन्होंने चौथे और आठवें गेम में विरोधी टीम की सर्विस तोड़ी और तीसरा सेट 6-2 से जीतकर 1 घंटा 56 मिनट में मैच और खिताब को अपने नाम कर लिया। यह जीत जेलेना ओस्टापेंको के लिए बेहद खास रही। उन्होंने पहली बार विंबलडन का खिताब जीता है। इससे पहले वह 2017 में फ्रेंच ओपन सिंगल्स और 2024 यूएस ओपन महिला डबल्स का खिताब जीत चुकी हैं। वह पहले भी दो बार विंबलडन के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही थीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अरेवालो ने कहा कि एल साल्वाडोर जैसे छोटे देश से आकर विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर खेलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि वह अपने देश के बच्चों को प्रेरित करना चाहते हैं और उन्हें यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि मेहनत और अपने सपनों पर भरोसा करके बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने अपनी जोड़ीदार ओस्टापेंको की भी तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ खेलना उनके लिए गर्व की बात है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार