World Cup Final: 12 सदस्यीय भारतीय शूटिंग दल दोहा, कतर में आयोजित होने वाले सीज़न-एंड इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप फाइनल (डब्ल्यूसीएफ) में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Advertisement

टॉप-15 रैंक वाले अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजों के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला जाएगा।

Advertisement

मंगलवार को दो फाइनल में से पहला मुकाबला पुरुषों में सरबजोत सिंह का होगा। जबकि, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ईशा सिंह और दिव्या टी.एस. का लक्ष्य चमचमाती लुसैल शूटिंग रेंज में भारत को गौरव दिलाने के लिए होगा।

ईगल के तहत प्री-इवेंट ट्रेनिंग के बाद सरबजोत सिंह ने कहा, "यह चार साल बाद होने वाली एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। जहां साल के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज मैच के लिए एक साथ आते हैं। इसलिए स्वाभाविक रूप से, मैं प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करना चाहूंगा।"

ईशा सिंह, जो वर्तमान में महिलाओं की एयर पिस्टल में दुनिया में 10वें स्थान पर हैं। उन्होंने भी प्रशिक्षण के बाद अपने विचार साझा करते हुए कहा, "मैं उत्साहित हूं क्योंकि यह मेरा पहला विश्व कप फाइनल है और दुनिया के कुछ शीर्ष निशानेबाज प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मैं कोशिश करूंगी कि साल का समापन शानदार तरीके से करूं।"

आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल राइफल/पिस्टल/शॉटगन, दोहा 2023 में 12 देशों के कुल 179 एथलीट भाग ले रहे हैं। शनिवार, 25 नवंबर, 2023 को आयोजन के अंतिम दिन, तीन विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार