विश्व की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वीयाटेक ने चीन की झेंग किनवेन को टेनिस डब्लूटीए 500 स्टटगार्ट ग्रां प्री के दूसरे दौर में हरा दिया।
Advertisement
गत चैंपियन ने चीन की उभरती स्टार को 6-1, 6-4 से हराने में एक घंटे 26 मिनट का समय लिया और स्टटगार्ट में अपना अपराजेय क्रम पांच मैच पहुंचा दिया।
Advertisement
45 दिनों में अपना पहला मैच खेल रही स्वीयाटेक ने इस जीत के साथ झेंग के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-0 पहुंचा दिया है।
Also Read: IPL T20 Points Table
स्वीयाटेक का क्वार्टरफाइनल में पूर्व वल्र्ड नंबर एक कैरोलिना प्लिसकोवा से मुकाबला होगा। चेक खिलाड़ी ने क्रोएशिया की डोना वेकिच को तीसरे सेट में टाई ब्रेक के जरिये दो घंटे 20 मिनट में हराया।