बर्लिन के स्टेफी ग्राफ स्टेडियम में डब्ल्यूटीए500 बलिर्न ओपन के क्वार्टर फाइनल मैच में चीन की जूनियर यिफान और कजाकिस्तान की अन्ना डैनिलिना की जोड़ी को चेक जोड़ी कतरीना सिनियाकोवा और मार्केटा वोंद्रोसोवा ने 3-6, 7-5, 7-10 से हरा दिया।

Advertisement

जू यिफान और अन्ना डेनिलिना ने गुरुवार को अच्छी शुरूआत की। पहला सेट 6-3 से जीत लिया। लेकिन कतरीना सिनियाकोवा और मार्केटा वोंद्रोसोवा ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी की और दो बार ब्रेक लेकर 7-5 से जीत हासिल की।

Advertisement

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, निर्णायक गेम में 4-4 की बराबरी के बाद जू और डेनिलिना ने लगातार तीन अंक गंवाए और अंतत: 10-7 से पिछड़ गए।

34 वर्षीय जू ने कहा, मैंने कुछ महत्वपूर्ण अंक हासिल नहीं किए और दूसरे सेट में एक मैच प्वाइंट खो दिया, जो निर्णायक था। इसके बाद हम पिछड़ गए।

जू ने कहा, इस सीजन में मुझे कुछ चोटें लगी थीं, इसलिए मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात फिट रहना और आने वाले मैचों के लिए कोर्ट पर खड़ा रहना है। मैं (युगल में) विश्व के शीर्ष 10 में वापसी करना चाहती हूं, लेकिन ऐसा लगता है कि यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। मैं हर दिन प्रशिक्षण जारी रखूंगी और आगे ग्रास टूनार्मेंट में अच्छा खेलने की पूरी कोशिश करूंगी।

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

सेमीफाइनल में सिनियाकोवा और वोंद्रोसोवा का सामना अमेरिका की देसीरा क्राव्जि़क और नीदरलैंड की डेमी शूअर्स से होगा। देसीरा क्राव्जि़क और डेमी शूअर्स ने रूस की डारिया कसाटकिना और जर्मनी की सबाइन लिसिकी को 6-3, 6-4 से हराया है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार