Advertisement

Cricket World Cup 2023 1st Semi Final: भारत-न्यूजीलैंड के मैच से जुड़ी लाइव अपडेट्स

  • Saurabh Sharma2023-11-14 09:52:04
  • LAST UPDATED : Tue 14, 2023 09:52 0thIST

भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (15 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला… Read More

World Cup 2023 : मोहम्मद शमी एक वर्ल्ड कप मैच में 7 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने

मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 9.5 ओवर में 57 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। यह वनडे में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा किया गया बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। शमी एक वर्ल्ड कप मैच में 7 विकेट लेने वाले भारत के पहले और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विंस्टन डेविस ग्लेन मैकग्राथ,एंडी बिचेल और टिम साउदी ने यह कारनामा किया था। इसके साथ शमी मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। शमी के 6 मैच में 23 विकेट हो गए हैं।

Advertisement

World Cup 2023 : भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल में एंट्री की

भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में एंट्री की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतकों के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 48.5 ओवर में 327 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए।

World Cup 2023 : मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार एक मैच में 5 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। चौथी बार यह कारनामा कर के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा।। इसके अलावा वह एक वर्ल्ड कप में तीन बार एक मैच में 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

World Cup 2023 : मार्क चैपमैन 2 रन बनाकर बने कुलदीप यादव का शिका

मार्क चैपमैन 2 रन बनाकर बने कुलदीप यादव का शिकार। बाउंड्री पर  रविंद्र जडेजा को आसान सी कैच थमाई। न्यूजीलैंड 298-6

Advertisement

World Cup 2023: बुमराह ने न्यूजीलैंंड को दिया पांचवां झटका

जसप्रीत बुमराह ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर न्यूजीलैंड को दिया पांचवां झटका। 33 गेंदों में 41 रन बनाकर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री लाइन पर रविंद्र जडेजा को कैच थमा बैठे। न्यूजीलैंड 295-5

World Cup 2023 : मोहम्मद शमी ने कराई भारत की वापसी, एक ओवर में न्यूजीलैंड को दिये 2 झटके

मोहम्मद शमी ने कराई भारत की वापसी, एक ही ओवर में केन विलियमसन (69) और टॉम लैथम (0) को किया आउट। न्यूजीलैंड 220-4

World Cup 2023 : मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (69) को आउट कर यह रिकॉर्ड बनाया। शमी ने सिर्फ 17 पारी में यह रिकॉर्ड बनाकर मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। स्टार्क ने वर्ल्ड कप में 19 पारी में 50 विकेट पूरे किए थे। शमी इस टूर्नामेंट के इतिहास में 50 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के पहले और दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

World Cup 2023 : केन विलियमसन ने युवराज सिंह की बराबरी की

केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी शानदार पारी से इतिहास रच दिया। विलियमसन आईसीसी नॉकआउट मैच में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले मेंसंयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।  विलियमसन ने आईसीसी नॉकआउट में भारत के खिलाफ तीसरा पचास प्लस स्कोर बनाकर युवराज सिंह की बराबरी की। युवराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी नॉकआउट मैच में तीन पचास प्लस स्कोर बनाए थे। 

विलियमसन का इस वर्ल्ड कप में यह तीसरा पचास प्लस स्कोर है। वह चोट के कारण इस वर्ल्ड कप में कई मुकाबले नहीं खेल पाए थे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। विराट कोहली ने 117 रन और श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली।
 

World Cup 2023 : केन विलियमसन ने जड़ा शानदार अर्धशतक

केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। विलियमसन के वनडे करियर का यह 45वां पचास है। 

World Cup 2023 : विलियमसन-मिचेल ने संभाली पारी, तीसरे विकेट के लिए की शतकीय साझेदारी

खराब शुरूआत के बाद केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। न्यूजीलैंड 24 ओवर के बाद 151-2

Advertisement

World Cup 2023: रचिन रविंद्र भी आउट, न्यूज़ीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

मोहम्मद शमी ने शानदार फॉर्म में चल रहे रचिन रविंद्र को भी किया आउट। 

World Cup 2023: मोहम्मद शमी ने न्यूज़ीलैंड को दिया पहला झटका

मोहम्मद शमी ने न्यूज़ीलैंड को दिया पहला झटका, डेवोन कॉनवे को दिखाया पवेलियन का रास्ता। न्यूज़ीलैंड 30-1

World Cup 2023: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 398 रनों का लक्ष्य

विराट कोहली (Virat Kohli) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के शानदार शतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 398 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

भारत की शुरूआत धमाकेदार रही औऱ कप्तान रोहित शर्मा (29 गेंदों में 47 रन) की ताबड़तोड़ पारी के दम पर पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई। रोहित के पवेलियन लौटने शुभमन गिल ने पारी की रफ्तार को आगे बढ़ाया। गिल ने 65 गेंदों में 79 रन की पारी खेली, लेकिन लगातार क्रैम्प आने के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।

इसके बाद विराट कोहली औऱ श्रेयस अय्यर ने मिडल ओवरों में कीवी गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए। कोहली ने वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए अपने वनडे करियर का 50वां शतक जड़ा और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने। कोहली ने 113 गेंदों में 117 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं अय्यर ने इस वर्ल्ड कप में लगातार चौथा पचास प्लस स्कोर बनाया औऱ 70 गेंदों में 4 चौकों औऱ 8 छक्कों की मदद से 105 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। यह नॉकआउट मैच में भारत द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 

न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 3 विकेट और ट्रेंट बोल्ट ने 1 विकेट लिया। 
 

Advertisement

World Cup 2023 : श्रेयस अय्यर ने जड़ा लगातार दूसरा शतक

श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। वर्ल्ड कप में यह उनका लगातार दूसरा शतक है। 

World Cup: विराट कोहली वनडे में 50 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में 50 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 49 वनडे शतक दर्ज हैं। 

World Cup 2023 : श्रेयस अय्यर ने भी जड़ा अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अय्यर के बल्ले से इस वर्ल्ड कप में यह लगातार चौथा पचास प्लस स्कोर है। भारत का स्कोर 269-1

Advertisement

World Cup 2023 : विराट कोहली एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बने

विराट कोहली ने एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2003 वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे। 

World Cup 2023 : विराट कोहली ने अर्धशतक जड़कर बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस वर्ल्ड कप में यह उनका आठवां पचास प्लस स्कोर है औऱ वह एक संस्करण में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

World Cup 2023 : विराट कोहली सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

 वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग को पछाड़कर विराट कोहली तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग के नाम इस फॉर्मेट में 13704 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में कोहली से आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर और महेला जयवर्धने हैं। 

Advertisement

World Cup 2023 : शुभमन गिल को लेकर आई बुरी खबर, इस कारण गए मैदान से बाहर

शुभमन गिल को क्रैंप की समस्‍या के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए हैं। मैदान से बाहर चाने से पहले गिल ने 65 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 79 रन बना लिए हैं। 

World Cup 2023 : 20 ओवर के बाद भारत 150-1, गिल-कोहली की शानदार बल्लेबाजी

शुभमन गिल और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी जारी, 20 ओवर के बाद भारत 150-1

World Cup 2023 : 13 ओवर के बाद भारत 104-1

13 ओवर के बाद भारत 104-1, शुभमन गिल (49) और विराट कोहली (5) की जोड़ी क्रीज पर नाबाद।

Advertisement

World Cup 2023 : रोहित शर्मा अर्धशतक से चूके, भारत का पहला विकेट गिरा

रोहित शर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। रोहित ने 29 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली और टिम साउदी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में केन विलियमसन को कैच दे बैठे। भारत का स्कोर 71-1 

World Cup 2023 :रोहित ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

50 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज

रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। इस टूर्नामेंट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह पहले क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित ने 27 पारियों में यह कारनामा कर के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने वर्ल्ड कप में 34 पारियों में 49 छक्के जड़े थे। 

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने गेल को पछाड़ा है, जिन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में 26 छक्के जड़े थे। 22 छक्कों के साथ इयोन मोर्गन (2019) तीसरे स्थान पर हैं।

World Cup 2023 : रोहित शर्मा ने भारत को दी तूफानी शुरूआत

कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी से भारत को शानदार शुरूआत दी है। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 47-0 

Advertisement

World Cup 2023: विराट कोहली ने रचा इतिहास, एक साथ तोड़ा धोनी और सचिन का रिकॉर्ड

विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह कोहली का चौथा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल है। इस लिस्ट में उन्होंने एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने भारत के लिए 3-3 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेले हैं।  

World Cup 2023 : न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ने पहले चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग XI पर डालें नजर

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के  खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

टीमें इस प्रकार हैं

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

World Cup 2023 : भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में कैसा रहेगा मौसम का हाल, जान लीजिए

मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जाने वाले सेमीफाइनल में बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप खिली रहेगी और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि आईसीसी ने नॉकआउट मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखा है। 

Advertisement

World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, समय आ गया है कि भाग्य आपका साथ दे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा कि इस मैच में टीम को किस्मत का साथ चाहिए। रोहित ने प्रेस को संबोधितक करते हुए कहा, "  समय आ गया है कि भाग्य आपका साथ दे और भाग्य हमेशा बहादुरों का ही साथ देता रहा है। 

भारत बनाम न्यूज़ीलैण्ड: वर्ल्ड कप सेमीफइनल प्रीव्यू

Load More

भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (15 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से खएला जाएगा। भारतीय टीम अपने सभी 9 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही, वहीं न्यूजीलैंड 9 मैंच में 5 जीत के साथ चौथे नंबर पर रही। 

Tags

RELATED ARTICLES