×
    Advertisement

    Cricket World Cup 2023,Match 33: भारत बनाम श्रीलंका के मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स

    भारत ने श्रीलंका को 302 रन के विशाल अंतर से हराया, इस जीत के साथ भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

    Read More

    World Cup 2023: श्रीलंका को 302 रन से हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंची

    भारत ने श्रीलंका को 302 रन के विशाल अंतर से हराया, इस जीत के साथ भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

    Advertisement

    मोहम्मद शमी ने श्रीलंका को दिया 7वां झटका

    मोहम्मद शमी ने श्रीलंका को दिया 7वां झटका, भारत बड़ी जीत के करीब।

    सिराज ने किया श्रीलंका का टॉप ऑर्डर ध्वस्त, 3 रन पर गिरे 4 विकेट

    मोहम्मद सिराज का कहर जारी, दिमुथ करुणारत्ने,कुसल मेंडिस और सदीरा समीराविक्रमा को भेजा पवेलियन। श्रीलंका का स्कोर 3-4

    CWC 2023: भारत ने श्रीलंका को दिया 358 रनों का लक्ष्य

    भारत ने शुभमन गिल (92), विराट कोहली (88) और श्रेयस अय्यर (82) की शानदार पारियों के दम पर श्रीलंका के सामने 358 रनों का लक्ष्य रख दिया है।

    Advertisement

    World Cup 2023: केएल राहुल सस्ते में आउट, भारत का चौथा विकेट गिरा

    भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल 19 गेंदों में 21 रन बनाकर बने दु्श्मंथा चमीरा ता शिकार। भारत 260-4

    World Cup 2023: विराट कोहली अपने वनडे करियर का 49वां शतक जड़ने से चूके

    विराट कोहली अपने वनडे करियर का 49वां शतक जड़ने से चूके। कोहली ने 94 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 88 रन की शानदार पारी खेली। भारत 31.4 ओवर के बाद 197-3

    World Cup 2023 : शुभमन गिल शतक से चूके, भारत 30 ओवर के बाद 193-2

    वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक जड़ने से चूके शुभमन गिल। 92 गेंदों में 11 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 92 रन बनाकर हुए दिलशान मदुशंका का शिकार। भारत का स्कोर 30 ओवर के बाद 193-2

    Advertisement

    World Cup 2023 : 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154-1

    विराट कोहली औऱ शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी जारी। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154-1

    World Cup 2023 : शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जड़ा

    शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस वर्ल्ड कप में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ दिया है। इस साल वनडे में उनका यह 12वां पचास प्लस स्कोर है। 

    World Cup 2023 : विराट कोहली ने जड़ा 70वां अर्धशतक, भारत का स्कोर 100 के पार

    विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह कोहली के करियर का 70वां अर्धशतक है। भारत 16.2 ओवर के बाद 103-1

    Advertisement

    World Cup 2023 : विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

    विराट कोहली ने साल 2023 में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। यह आठवीं बार है जब उन्होंने एक साल में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (7) को पीछे छोड़ा। 

    World Cup 2023 : 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 60-1

    10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 60-1,खराब शुरूआत के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल की जोड़ी ने पारी को संभाला। 

    World Cup 2023 :भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी ही गेंद पर आउट

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी ही गेंद पर हुए आउट। 4 रन बनाकर दिलशान मदुशंका की गेंद पर हुए क्लीन बोल्ड। भारत 4-1

    Advertisement

    World Cup 2023: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, देखें प्लेइंग इलेवन

    आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 33वां मुकाबला भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच गुरुवार (2 नवंबर)  को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है।

    Indian : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट  कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव

    Sri Lanka : पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशन हेमंथा, दुशमंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका

    World Cup 2023 : रोहित शर्मा के लिए खतरा बन सकते हैं एंजेलो मैथ्यूज, आंकड़े हैं चौंकाने वाले

    एंजेलो मैथ्यूज ने वनडे में रोहित शर्मा को सात बार आउट किया है, जिसमें दो बार वो खाता भी नहीं खोल सके। इस फॉर्मेट में किसी अन्य गेंदबाज के खिलाफ रोहित इतनी बार आउट नहीं हुए है। रोहित ने मैथ्यूज की गेंदबाजी पर 14.71 की औसत और 58.85 की स्ट्राईक रेट से रन बनाए हैं। 
     

    World Cup 2023: सचिन तेंदुलकर का बड़ा खास रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर विराट कोहली

    विराट कोहली (48) को सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा वनडे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए एक शतक की दरकार है। इसके अलावा कोहली के पास तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। कोहली एक साल में सबसे ज्यादा बार 1000 वनडे रन बनाने के मामले में उन्हें तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें इस मैच में 34 रन बनाने होंगे। फिलहाल 7 बार बार ये कारनामा कर के कोहली-तेंदुलकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। 

    Advertisement
    Load More

    भारत ने श्रीलंका को 302 रन के विशाल अंतर से हराया, इस जीत के साथ भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

    Advertisement

    Tags

    RELATED ARTICLES

    Advertisement
    Sports होम Special Live Cricket Video