Advertisement
Advertisement
Advertisement

Cricket World Cup 2023 Match 10: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स

  • Nishant Rawat2023-10-12 09:47:59
  • LAST UPDATED : Thu 12, 2023 12:23 0thIST

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का 10वां मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार… Read More

48 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

यह ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 1983 वर्ल्ड कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 118 रनों से हराया था। इसके अलावा वनडे वर्ल्ड कप के 48 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में लगातार चार मैच हारे हैं। वहीं 1992 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के पहले दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 

Advertisement

CWC 2023: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से रौंदा

क्विंटन डी कॉक के शतक औऱ गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हरा दिया। रनों के हिसाब से यह ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी हार है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 40.5 ओवर में 177 रनों पर ही ढेर हो गई। 

CWC 2023: साउथ अफ्रीका बड़ी जीत से 1 विकेट दूर

ऑस्ट्रेलिया को लगा नौंवा झटका, कप्तान पैट कमिंस 21 गेंदों में 22 रन की पारी खेलकर आउट। तबरेज शम्सी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में लॉन्ग ऑफ में डेविड मिलर को कैच थमा बैठे। ऑस्ट्रेलिया 175-9

CWC 2023: ऑस्ट्रेलिया बड़ी हार से 2 विकेट दूर

मार्नस लाबुशेन भी लौटे पवेलियन। 74 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 46 रन की पारी खेली और अपनी टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 143-8

Advertisement

CWC 2023: ऑस्ट्रेलिया का 7वां विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा, मिचेल स्टार्क 51 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 27 रन की पारी खेलकर आउट। मार्को यान्सेन की गेंद पर विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 139-7

CWC 2023: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ 40 साल बाद वर्ल्ड कप में हुआ ऐसा

साउथ अफ्रीका ने अपना पांचवां विकेट 65 रन के स्कोर पर गंवा दिया। 40 साल बाद ऐसा हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में 70 रन से कम के स्कोर पर 5 विकेट गंवाए हैं। इससे पहले आखिरी बार ऐसा 1983 वर्ल्ड कप में हुआ था। भारत के खिलाफ उस वर्ल्ड कप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 52 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। 

CWC 2023: मार्कस स्टोइनिस भी आउट, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 70-6

मार्कस स्टोइनिस भी 5 रन बनाकर आउट, कागिसो रबाडा बाईं ओर बाहर की तरफ जाती गेंद पर क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 70-6

Advertisement

CWC 2023: 65 रन पर ऑस्ट्रेलिया का 5वां विकेट गिरा, मैक्सवेल भी हुए फ्लॉप

ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम आउट, केशव महाराज ने ग्लेन मैक्सवेल को दिखाया पवेलियन का रास्ता। मैक्सवेल 17 गेंदों में 3 रन की धीमी पारी खेलकर आउट। साउथ अफ्रीका 65-6

CWC 2023: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, मिचेल मार्श लगातार दूसरे मुकाबले में हुए फ्लॉप। 15 गेंदों में 7 रन बनाकर बने मार्को यान्सेन का शिकार। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 27-1

CWC 2023: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 312 रनों का लक्ष्य

क्विंटन डी कॉक के शानदार शतक औऱ एडेन मार्करम के अर्धशतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 312 रनों का लक्ष्य दिया है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका की शुरूआत शानदार रही औक डी कॉक ने कप्तान टेम्बा बावुमा (35) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 108 रन जोड़े। इसके बाद रासी वैन डर डुसैन (26) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। डी कॉक ने वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा शतक जड़ते हुए 106 गेंदों में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 109 रन की पारी खेली। वहीं मार्करम ने 44 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट, कप्तान पैट कमिंस और एडम जाम्पा ने 1-1 विकेट हासिल किया। 
 

Advertisement

AUS vs SA: ग्लेन मैक्सवेल के शिकार बने डी कॉक, साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

साउथ अफ्रीका ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर डी कॉक बोल्ड होकर आउट हुए। उन्होंने 106 गेंदों पर 109 रनों की शतकीय पारी खेली। साउथ अफ्रीका का स्कोर 34.5 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 197 रन हो चुका है।

AUS vs SA: क्विंटन डी कॉक ने छक्का लगाकर पूरा किया शतक, साउथ अफ्रीका का स्कोर हुआ 171 रन

क्विंटन डी कॉक का बल्ला खूब गरज रहा है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना शतक भी पूरा कर लिया है। डी कॉक 100 रनों पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 171 रन हो चुका है।

AUS vs SA: साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका, रस्सी वैन डेर डूसेन 26 रन पर हुए आउट

साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा है। एडम जाम्पा ने डूसेन को 26 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 28.3 ओवर के बाद 158 रन हो चुका है।

Advertisement

AUS vs SA: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका, मैक्सवेल ने चटकाया बावुमा का विकेट

ग्लेन मैक्सवेल ने बावुमा को आउट करके साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया है। बावुमा 55 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर 20 ओवर के बाद 108 रन हो चुका है।

AUS vs SA: क्विंटन डी कॉक ने पूरा किया अर्धशतक, साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान पहुंचा 88 रन

क्विंटन डी कॉक ने 51 गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। बावुमा भी 32 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका टीम का स्कोर 16 ओवर के बाद 88 रन हो चुका है।

AUS vs SA: पहला पावरप्ले खत्म, साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान 53 रन

साउथ अफ्रीका ने पहले 10 ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं 53 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिये हैं।

Advertisement

AUS vs SA: 6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 32 रन बिना किसी नुकसान

साउथ अफ्रीका को डी कॉक और टेम्बा बावुमा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलवाई है। अफ्रीकी टीम का स्कोर 6 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 32 रन हो चुका है।

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार (12 अक्टूबर) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Australia : डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलुवड 

South Africa :  क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रस्सी वैन डेर डूसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, तबरेज शम्सी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

Load More

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का 10वां मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला 2 बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में भारत के हाथों हार मिली थी, वहीं साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए श्रीलंका को मात दी थी।
 

Tags

RELATED ARTICLES