Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स
-
Saurabh Sharma2023-10-16 00:10:34 - LAST UPDATED : Mon 16, 2023 10:34 0thIST

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच सोमवार (16 अक्टूबर) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मुकाबला खेला… Read More
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया
लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की।
जोश इंग्लिस ने जड़ा अर्धशतक
लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच में ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने अर्धशतक लगा दिया। जोश इंग्लिस अभी 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
मिचेल मार्श ने लगाया अर्धशतक
लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने अर्धशतक जड़ दिया। मार्श ने 41 गेंद खेलते हुए अर्धशतक लगाया।
ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाई, दो बल्लेबाज हुए आउट
लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच में ऑस्ट्रेलियन टीम ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। स्टीव स्मिथ को दिलशान मदुशंका ने शून्य पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
6 ओवर के बाद-42/2
ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, डेविड वार्नर बने दिलशान मदुशंका का शिकार
लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा। डेविड वार्नर 11 रन बनाकर दिलशान मदुशंका का शिकार बने।
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच सोमवार (16 अक्टूबर) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को अपने दो पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की हालत ज्यादा खस्ता है। ऑस्ट्रेलिया सबसे नीचे दसवें और श्रीलंका आठवें नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया को पहले दो मैच में भारत और साउथ अफ्रीका से, वहीं श्रीलंका को साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
RELATED ARTICLES
Cricket Special Today
-
- 06 Dec 2025 08:57
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 21 hours ago