Advertisement

Cricket World Cup 2023 Match 25: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स

  • Saurabh Sharma2023-10-26 10:37:08
  • LAST UPDATED : Thu 26, 2023 10:42 0thIST
 

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच गुरुवार (26 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार… Read More

इंग्लैंड को हराकर पॉइंट्स टेबल में इस स्थान पर पहुंची श्रीलंका

Advertisement

CWC 2023: श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा के अर्धशतकों के दम पर श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 33.2 ओवर में 156 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 25.4 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। मौजूदा चैंपियन की यह पांच मैच मे चौथी हार है, वहीं इतने ही मैच में श्रीलंका की दूसरी जीत। इस जीत के साथ ही श्रीलंका पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

CWC 2023: पथुम निसांका ने की कुमार संगाकारा की बराबरी

श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। इस वर्ल्ड कप में यह उनका लगातार चौथा अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।  निसांका श्रीलंका के लिए वनडे वर्ल्ड कप में लगातार चार 50 प्लस स्कोर बनाने दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कुमार संगाकारा ने यह कारनामा किया था। संगाकारा ने 2015 वर्ल्ड कप में लगातार 4 मैच में 50 प्लस स्कोर बनाया था। 

इसके अलावा साल 2023 में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस साल वनडे में 11 बार पचास प्लस स्कोर बनाया है। वहीं निसांका ने भी 11वीं बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली। 

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए पहले मैच में निसांका खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 51 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 61 रन, नीदरलैंड के खिलाफ 78 रन की पारी खेली।

CWC 2023: पथुम निसंका और सदीरा समरविक्रमा ने सभाली पारी, 15 ओवर के बाद श्रीलंका 87-2

पथुम निसंका और सदीरा समरविक्रमा ने सभाली पारी, 15 ओवर के बाद श्रीलंका 87-2

Advertisement

CWC 2023: इंग्लैंड 156 रनों पर हुई ऑलआउट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो औऱ डेविड मलान ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 45 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड .2 की पारी लड़खड़ा गई। बेयरस्टो ने 31 गेंदों में 30 रन और मलान ने 28 गेंदों में 25 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए टॉप स्कोरर रहे बेन स्टोक्स, जिन्होंने 73 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 43 रन की पारी खेली। लेकिन इन तीनों के अलावा कोई खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाया। जिसके काऱण इंग्लैंड 33.2 ओवरों में 156 रन पर ही ढेर हो गई। बता दें कि इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप में जो सबसे कम स्कोर डिफेंड किया है वो 165 रन है।

श्रीलंका के लिए शानदार गेंदबाजी करते हिए लाहिरू कुमारा ने 3 विकेट, एंजेलो मैथ्यूज और कसुन रजिथा ने 2-2 विकेट, वहीं महीश तीक्षणा ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

CWC 2023: बेन स्टोक्स आउट, इंग्लैंड का स्कोर 137-8

73 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 43 रन की पारी खेलकर बेन स्टोक्ट, इंग्लैंड का स्कोर 137-8

CWC 2023: क्रिस वोक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे,इंग्लैंड का स्कोर 123-7

क्रिस वोक्स (0) बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, कसुन रजिथा की गेंद पर सदीरा समरविक्रमा को कैच थमा बैठे। इंग्लैंड का स्कोर 123-7

Advertisement

CWC 2023: इंग्लैंड टीम बड़ी मुश्किल में , मोईन अली भी हुए फ्लॉप

इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा, मोईन अली 15 गेंदों में 1 चौके की मदद से 15 रन बनाकर बने एंजेलो मैथ्यूज का शिकार। 25 ओवर के बाद इंग्लैंड 122-6

CWC 2023: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग XI में हुए बदलाव

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में तीन बदलाव किए हैं। रीस टॉप्ले, हैरी ब्रूक औऱ गस अटिकस्न की जगह क्रिस वोक्स, मोइन अली औऱ लियाम लिविंगस्टोन की वापसी हुई है। वहीं श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन में एंजेलो मैथ्यूज और लाहिरू कुमारा आए हैं।

टीमें इस प्रकार है

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।

CWC 2023: जोस बटलर और जो रूट बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

जोस बटलर अगर इस मैच में 90 रन बना लेते हैं तो इंग्लैंड के लिए 5000 रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। इंग्लैंड के लिए इयोन मोर्गन, जो रूट, इयान बेल और पॉल कॉलिंगवुड ने ही यह कारनामा किया है। इसके अलावा वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे करने के लिए जो रूट को 70 रन की दरकार।

Advertisement

CWC 2023: 30 साल से चिन्नास्वामी में नहीं जीती है इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच वऩे मैच खेले हैं, जिसमें 2011 वर्ल्ड कप के दो मुकाबले भी शामिल है। लेकिन इस मैदान पर इंग्लैंड आखिरी भार 1993 के भारत दौरे पर जीती थी। श्रीलंका ने यहां एकमात्र मुकाबला साल 1982 में खेला था। 

CWC 2023: पिछले 3 वर्ल्ड कप श्रीलंका को नहीं हरा पाई इंग्लैंड

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप में कुल 11 मैच खेले गए हैं। जिसमे इंग्लैंड ने 6 और श्रीलंका ने 4 मैच जीते हैं। लेकिन इस टूर्नामेंट में हुए पिछली 4 टक्कर में श्रीलंकाई टीम विजयी रही है। जिसमें 2011 का क्वार्टरफाइनल मुकाबला और पिछले वर्ल्ड कप का इंग्लैंड की सरजमीं पर हुआ मुकाबला भी शामिल है। 

Load More
 

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच गुरुवार (26 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस वर्ल्ड मे दोनों टीम ने चार मैच खेले हैं, जिसमें एक में जीत और तीन में हार मिली है। लेकिन बेहतर रनरेट के चलते श्रीलंका सातवें और इंग्लैंड आठवें नंबर पर काबिज है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है। 

Tags

RELATED ARTICLES