Advertisement

Cricket World Cup 2023 Match 29: भारत बनाम इंग्लैंड के मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स

  • Saurabh Sharma2023-10-28 07:24:25
  • LAST UPDATED : Sun 29, 2023 01:42 0thIST

भारत औऱ इंग्लैंड के बीच रविवार (29 अक्टूबर) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला खेला जा… Read More

CWC 2023:भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया

भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 100 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड 34.5 ओवर में 129 रनों पर ढेर हो गई।  बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 101 गेंदों में 87 रन की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने 4 विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया। 

Advertisement

CWC 2023: भारत बड़ी जीत से 2 विकेट दूर

भारत जीत से 2 विकेट दूर, लियाम लिविंगस्टोन 46 गेंदों में 27 रन बनाकर बने कुलदीप यादव का शिकार। इंग्लैंड 98-7

जडेजा ने इंग्लैंड को दिया 7वां झटका

रवींद्र जडेजा ने भी खोला अपना खाता, क्रिस वोक्स को आउट कर के इंग्लैड को दिया 7वां झटका। इंग्लैंड 98-7

CWC 2023:कुलदीप यादव ने इंग्लैंड को दिया पांचवां झटका

कुलदीप यादव ने इंग्लैंड को दिया पांचवां झटका, कप्तान जोस बटलर 23 गेंदों में 10 रन बनाकर हुए आउट। इंग्लैंड 15.1 ओवर के बाद 52-5

Advertisement

CWC 2023: मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड को दिया चौथा झटका

मोहम्मद शमी का कहर जारी, स्टोक्स के बाद जॉनी बेयरस्टो को बनाया अपना शिकार। बेयरस्टो ने 23 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रन की पारी खेली। इंग्लैंड 9.1 ओवर के बाद 39-4

CWC 2023: बेन स्टोक्स बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

बेन स्टोक्स बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंद से इंग्लैंड को दिया तीसरा झटका। इंग्लैंड 33-3

जसप्रीत बुमराह ने 2 गेंदों पर झटके 2 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने 2 गेंदों पर झटके 2 विकेट, जो रूट को गोल्डन डक कर इंग्लैंड को दिया दूसरा झटका। इंग्लैंड 5 ओवर के बाद 30-2

Advertisement

CWC 2023: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को दिया पहला झटका

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को दिया पहला झटका, डेविड मलान 17 गेंदों में 16 रन बनाकर लौटे पवेलियन। इंग्लैंड 4.5 ओवर के बाद 30-1

CWC 2023: भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 230 रनों का लक्ष्य

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 230 रनों का लक्ष्य दिया है। कप्तान रोहित ने 101 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 87 रन की पारी खेली, वहीं सूर्यकुमार ने 47 गेंदों में 49 रन और केएल राहुल ने 58 गेंदों में 39 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने 3 विकेट, क्रिस वोक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट और मार्क वुड ने 1 विकेट हासिल किया।

CWC 2023: सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक लगाने से चूके

सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक लगाने से चूके। यादव ने 47 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्को की मदद से 49 रन की शानदार पारी खेली। भारत 47 ओवर के बाद 214-8

Advertisement

CWC 2023: रोहित शर्मा शतक से चूके, भारत को लगा पांचवां झटका

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 101 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 87 रन की शानदार पारी खेलकर आउट। आदिल रशीद की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में लियाम लिविंगस्टोन को कैच दे बैठे। भारत 365 ओवर के बाद 164-5

CWC 2023: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल आउट

भारत को लगा चौथा झटका, केएल राहुल 58 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर बने डेविड विली का शिकार। भारत 30.2 ओवर के बाद 131-4

CWC 2023: रोहित शर्मा ने 18000 रन पूरे किए

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 18000 रन पूरे कर लिए हैं, इसके लिए उन्होंने 478 पारियों खेली। रोहित भारत के पांचवें खिलाड़ी बने जो इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने यह कारनामा किया था। 

Advertisement

CWC 2023: रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा ने सयंम दिखाते हुए शानदार बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 24 ओवर के बाद 89-3

CWC 2023: रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान बल्लेबाजी में बनाया खास रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने साल 2023 अपने 1000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं। वह छठे भारतीय कप्तान बने हैं, जिन्होने एक साल में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, एमएस धोनी और विराट कोहली ने यह कारनामा किया था। 

CWC 2023: श्रेयस अय्यर खराब शॉट खेलकर आउट, भारत 40-3

क्रिस वोक्स ने भारत को दिया तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर ने 16 गेंदों में 4 रन बनाए और खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गवाया। भारत का स्कोर 11.5 ओवर के बाद 40-3

Advertisement

CWC 2023: विराट कोहली 0 पर आउट, टीम इंडिया की खराब शुरूआत

विराट कोहली बिना खाता खोले आउट, डेविड विली की गेंद पर बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे। भारत का स्कोर 28-2

CWC 2023: शुभमन गिल आउट, भारत को लगा पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा, शुभमन गिल 13 गेंदों में 1 चौके की मदद से 9 रन बनाकर क्रिस वोक्स के हाथों हुए क्लीन बोल्ड। भारत 4 ओवर के बाद 26-1

CWC 2023: भारत के खिलाफ टॉस जीतकर इंग्लैंड ने चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI पर डालें नजर

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड औऱ भारत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

टीमें:

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।
 

Advertisement

CWC 2023: इंग्लैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर के पास शिखर धवन के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

श्रेयस अय्यर को वनडे में 2000 रन पूरे करने के लिए 69 रन की दरकार है। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ इस आंकड़े तक पहुंच जाते हैं तो भारत के लिए सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम हैं, जिन्होंने 48 पारियों में यह कारनामा किया था। अय्यर ने वनडे में 47 पारियों में 45.98 की औसत से 1931 रन बनाए हैं। 

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ बना सकते हैं खास रिकॉर्ड

रोहित शर्मा (17953) अगर इस मैच में 47 रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 18000 रन पूरे कर लेंगे। रोहित इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बनेंगे। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने ही यह कारनाम किया है। इससे अलावा सभी फॉर्मेट को मिलाकर बतौर कप्तान यह रोहित का 100वां मुकाबला होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड: प्रीव्यू

Advertisement
Load More

भारत औऱ इंग्लैंड के बीच रविवार (29 अक्टूबर) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है औऱ अभी तक अपने सभी 5 मैच जीते हैं, वहीं मौजूदा चैंपियन सिर्फ 1 जीत दर्ज कर पाई है।  

Tags

RELATED ARTICLES