Cricket World Cup 2023 Match 36: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स
-
Saurabh Sharma2023-11-03 14:22:44 - LAST UPDATED : Fri 03, 2023 02:22 0rdIST

इंग्लैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार (4 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 36वां मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला… Read More
- इंग्लैंड वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने 33 रन से जीता मैच
- World Cup 2023 : इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा, मोईन अली भी आउट
- World Cup 2023 : इंग्लैड टीम मुश्किल में, छठा विकेट गिरा
- World Cup 2023 : इंग्लैंड को पांचवां झटका, बेन स्टोक्स अर्धशतक जड़कर आउट
- World Cup 2023 : मिचेल स्टार्क ने तोड़ा लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड
इंग्लैंड वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने 33 रन से जीता मैच
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रनों से हरा दिया है, इसके साथ ही इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 286 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड 48.1 ओवर में 253 रनों पर ऑलआउट हो गई है।
World Cup 2023 : इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा, मोईन अली भी आउट
मोईन अली 43 गेंदों में छह चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट। एडम जाम्पा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर डेविड वॉर्नर के कैच थमा बैठे। इंग्लैंड 186-7
World Cup 2023 : इंग्लैड टीम मुश्किल में, छठा विकेट गिरा
इंग्लैड का छठा विकेट गिरा, लियाम लिविंग स्टोन सिर्फ 2 रन बनाकर बने पैट कमिंस का शिकार। इंग्लैंड 174-6
World Cup 2023 : इंग्लैंड को पांचवां झटका, बेन स्टोक्स अर्धशतक जड़कर आउट
इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, बेन स्टोक्स शानदार अर्धशतक जड़कर बने एडम जाम्पा का शिकार। स्टोक्स ने 90 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली। इंग्लैंज 169-5
World Cup 2023 : मिचेल स्टार्क ने तोड़ा लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। स्टार्क ने जॉनी बेयरस्टो औऱ जो रूट को अपना शिकार बनाया और इसके साथ ही वह वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में लसिथ मलिंगा (56) को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
इंग्लैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार (4 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 36वां मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
RELATED ARTICLES
Cricket Special Today
-
- 06 Dec 2025 08:57
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 21 hours ago