Advertisement

Cricket World Cup 2023 Match 39: ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान के मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स

  • Saurabh Sharma2023-11-07 10:16:30
  • LAST UPDATED : Tue 07, 2023 10:16 0thIST

ऑस्ट्रेलिया औऱ अफगानिस्तान के बीच मंगलवार (7 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 39वां मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच दोपहर… Read More

World Cup 2023 : ग्लेन मैक्सवेल ने ठोका तूफानी दोहरा शतक, ऑस्ट्रेलिया रोमांचक जीत के सात सेमीफाइनल में पहुंची

ग्लेन मैक्सवेल के तूफानी दोहरे शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। अफगानिस्तान के 291 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन के कुल स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन मैक्सवेल ने तूफानी दोहरा शतक जड़ते हुए 128 गेंदों में 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रन की पारी खेली। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में 7 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

World Cup 2023 : ग्लेन मैक्सवेल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल ने अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एंड्रयू स्ट्रॉस के नाम था, जिन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 157 रन बनाए थे। 

ग्लेन मैक्सवेल की शानदार बल्लेबाजी जारी, 42 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 245-7

ग्लेन मैक्सवेल की शानदार बल्लेबाजी जारी, 42 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 245-7।

World Cup 2023 : ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी शतक से रचा इतिहास

ग्लेन मैक्सवेल ने  तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। नंबर छह पर बल्लेबाजी करने आए मैक्सवेल ने सिर्फ 76 गेंदों में अपने वर्ल्ड कप करियर का तीसरा शतक जड़ा और इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वनडे वर्ल्ड कप में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए तीन शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। मैक्सवेल के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी ने दो बार भी यह कारनामा नहीं किया है। 

मैक्सवेल वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा एरॉन फिंच और मैथ्यू हेडन ने भी इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 3-3 शतक जड़े हैं। 6 शतक के साथ डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, रिकी पोंटिंग ने 5 और मार्क वॉ ने 4 शतक जड़े हैं। 

Advertisement

World Cup 2023 : ग्लेन मैक्सवेल ने ठोका तूफानी शतक

ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। मौजूदा वर्ल्ड कप में यह मैक्सवेल दा दूसरा शतक है। ऑस्ट्रेलिया 186-7

ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया 26 ओवर के बाद 131-7

ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, इसके लिए उन्होने 51 गेंदों का सामना किय। ऑस्ट्रेलिया 26 ओवर के बाद 131-7

World Cup 2023: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 292 का लक्ष्य, इब्राहिम ने जड़ा शानदार शतक

इब्राहिम जादरान ,(नाबाद 129 रन) के रिकॉर्ड शतक के दम पर अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य दिया है। जादरान अफगानिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी है ।

Advertisement

World Cup 2023 : अफगानिस्तान 40 ओवर के बाद 195-3

अफगानिस्तान 40 ओवर के बाद 195-3, इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह उमरजई की जोड़ी क्रीज पर।

World Cup 2023 : ग्लेन मैक्सवेल ने दिया अफगानिस्तान को दूसरा झटका

रहमात शाह 44 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट, ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर जोश हेजलवुड को कैच थमा बैठे। अफगानिस्तान का स्कोर 121-2

World Cup 2023 : इब्राहिम जादरान ने जड़ा अर्धशतक

इब्राहिम जादरान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। इस वर्ल्ड कप में यह उनका दूसरा अर्धशतक है। अफगानिस्तान का स्कोर 93-1

Advertisement

रहमानुल्लाह गुरबाज 25 गेंदों में 21 रन बनाकर बने जोश हेजलवुड का शिकार

रहमानुल्लाह गुरबाज 25 गेंदों में 21 रन बनाकर बने जोश हेजलवुड का शिकार, 8 ओवर के बाद 38-1

World Cup 2023 : अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग XI में हुए बदलाव

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान की टीम में फजलहक फारूकी की जगह नवीन उल हक की वापसी हुई है, वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम में अनफिट स्टीव स्मिथ और कैमरून ग्रीन की जगह मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है। 

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचे मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।
 

Load More

ऑस्ट्रेलिया औऱ अफगानिस्तान के बीच मंगलवार (7 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 39वां मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। सेमीफाइनल के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। सात मैच में पांच जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के 10 पॉइंट्स हैं औऱ टीम टेबल में तीसरे स्थान पर है, वहीं इतने ही मैच में चार जीत के साथ अफगानिस्तान के 8 पॉइंट है और टेबल में छठे स्थान पर है। 

Tags

RELATED ARTICLES