×
    Advertisement

    Cricket World Cup 2023 2nd Semi-Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच से जुड़ी लाइव अपडेट्स

    • Saurabh Sharma2023-11-16 08:32:07
    • LAST UPDATED : Thu 16, 2023 08:32 0thIST

    ऑस्ट्रेलिया औऱ साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार (16 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह… Read More

    World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया को दिया 213 का लक्ष्य

    डेविड मिलर (101) के शानदार शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जीत के 213 रनों का लक्ष्य दिया है।

    Advertisement

    World Cup 2023 : साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल बारिश के कारण रोका गया

    साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रोक दिया गया है। मैच रोके जाने तक साउथ अफ्रीका ने 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड औऱ मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट लिए हैं। 

    World Cup 2023 : हेजलवुड-स्टार्क का कहर, साउथ अफ्रीका 12 ओवर के बाद 29-4

    जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने साउथ अफ्रीका को भेजा पवेलियन, साउथ अफ्रीका 12 ओवर के बाद 29-4

    World Cup 2023 : क्विंटन डी कॉक भी आउट, साउथ अफ्रीका 5.4 ओवर के बाद 8-2

    13 गेंदों में 3 रन बनाकर क्विंटन डी कॉक हुए आउट। जोश हेजलवुड की गेंद पर कप्तान पैट कमिंस ने पकड़ा शानदार कैच। साउथ अफ्रीका 5.4 ओवर के बाद 8-2

    Advertisement

    World Cup 2023 : पहले ओवर में साउथ अफ्रीका को लगा झटका, टेम्बा बावुाम 0 पर आउट

    साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। पहले ही ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर कप्तान टेम्बा बावुमा (0) लौटे पवेलियन। साउथ अफ्रीका 1-1

    World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग XI में हुए बदलाव

    साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका की टीम में लुंगी एंगिडी की जगह तबरेज शम्सी को मौका मिला है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम में मार्कस स्टोइनिस औऱ सीन एबॉट की जगह मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है। 

    टीमें इस प्रकार हैं

    ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेज़लवुड।

    साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोइट्जे, कागिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी।

    ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका: प्रीव्यू

    Advertisement

    World Cup 2023 : साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया औऱ साउथ अफ्रीका दो बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टकराई हैं, 1999 औऱ 2007 वर्ल्ड कप में। दोनों ही मैच में ऑस्ट्रेलिया जीती है और फिर दोनों ही बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर भी कब्जा किया है। 

    Load More

    ऑस्ट्रेलिया औऱ साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार (16 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में कुल 7 मैच खेले गए है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका ने 3-3 मैच जीते हैं औऱ 1 मैच टाई रहा है। 

    Advertisement

    Tags

    RELATED ARTICLES

    Advertisement
    Sports होम Special Live Cricket Video