Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका के मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स
-
Saurabh Sharma2023-10-06 17:59:08 - LAST UPDATED : Fri 06, 2023 05:59 0thIST

साउथ अफ्रीका औऱ श्रीलंका के बीच शनिवार (7 अक्टूबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह… Read More
- साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से चटाया धूल, मैच के दौरान कई रिकॉर्ड हुए ध्वस्त
- श्रीलंका ने अब तक गंवाए आठ विकेट, 300 रनों के पार पहुंची श्रीलंकन टीम
- दसून शानका का अर्धशतक, श्रीलंका की लड़खड़ाती पारी को संभाला
- श्रीलंका ने जल्द गंवाए विकेट, असलंका और दुनिथ वेल्लालगे हुए आउट
- असलंका का अर्धशतक, श्रीलंका की पारी सम्भली
साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से चटाया धूल, मैच के दौरान कई रिकॉर्ड हुए ध्वस्त
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुए श्रीलंका-सॉउथ अफ्रीका मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से हरा दिया। मैच का नौवां विकेट जेराल्ड कट्ज़ी ने जबकि आखिरी विकेट कगिसो रबाडा ने लिया।इस मैच के दौरान कई रिकॉर्ड बने।
साउथ अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों ने पहली बार वर्ल्ड कप की एक पारी में तीन शतक लगाए जबकि एडन मारक्रम ने सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 428 रन बनाये जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 44.5 ओवर में 326 रनों पर ऑल आउट हो गयी। श्रीलंकन बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने इस वर्ल्ड कप का सबसे तेज अर्धशतक लगाया।
श्रीलंका ने अब तक गंवाए आठ विकेट, 300 रनों के पार पहुंची श्रीलंकन टीम
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे श्रीलंका-सॉउथ अफ्रीका मैच में श्रीलंका ने अबतक आठ विकेट खो दिए हैं। केशव महाराज ने दशुन शनाका को 67 रनों पर आउट कर श्रीलंका को मैच का आंठवा झटका दिया। श्रीलंका की टीम 300 रनों के पार पहुंच गयी।
42.4 ओवर के बाद स्कोर- 319/8
दसून शानका का अर्धशतक, श्रीलंका की लड़खड़ाती पारी को संभाला
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे श्रीलंका-सॉउथ अफ्रीका मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज दसून शानका ने अर्धशतक जड़ दिया। दसून शानका ने श्रीलंकाई टीम को अब भी मैच में बनाये रखा है। शानका अभी 54 गेंदों में 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।
42.2 ओवर के बाद स्कोर- 318/8
श्रीलंका ने जल्द गंवाए विकेट, असलंका और दुनिथ वेल्लालगे हुए आउट
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे श्रीलंका-सॉउथ अफ्रीका मैच में श्रीलंका ने जल्द ही अपना छठा और सातवां विकेट खो दिया। असलंका को 79 के स्कोर पर लुंगिसानी एनगिडी ने आउट किया तो वहीं वेल्लालगे को जेराल्ड कट्ज़ी ने बिना खाता खोले हेनरिक क्लासेन के हाथो कैच कराया।
33.4 ओवर के बाद स्कोर- 237/7
असलंका का अर्धशतक, श्रीलंका की पारी सम्भली
दिल्ली केअरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे श्रीलंका-सॉउथ अफ्रीका मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज चरित असलंका अर्धशतक लगा दिया।असलंका अभी 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
27.4 ओवर के बाद स्कोर- 192/5
साउथ अफ्रीका औऱ श्रीलंका के बीच शनिवार (7 अक्टूबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।
RELATED ARTICLES
Cricket Special Today
-
- 06 Dec 2025 08:57
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18