LIVE Blog: भारत बनाम बांग्लादेश, दूसरा टेस्ट, तीसरा दिन
-
Saurabh Sharma2019-11-22 09:33:06 - LAST UPDATED : Sun 24, 2019 01:02 0thIST

भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ शुक्रवार से यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच को जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन… Read More
- भारत पहले डे- नाइट टेस्ट मैच में यह दिग्गज बना मैन ऑफ द मैच / मैन ऑफ द सीरीज !
- IND vs BAN: भारत ने पहले डे-नाइट टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 46 रनों से हराया
- ऐतिहासिक डे -नाइट टेस्ट मैच में भारत की एक पारी और 46 रनों से जीत, रचा इतिहास !
- LIVE Blog: उमेश यादव ने बांग्लादेश को दिया सातवां झटका
- LIVE Blog: बांग्लादेश की दूसरी पारी में 6 विकेट गिरे, भारत को जीत के लिए 4 विकेट की दरकार !
भारत पहले डे- नाइट टेस्ट मैच में यह दिग्गज बना मैन ऑफ द मैच / मैन ऑफ द सीरीज !
कोलकाता, 24 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए अपने पहले दिन-रात के टेस्ट मैच में रविवार को बांग्लादेश को एक पारी और 46 रनों से हरा दिया। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 106 रनों पर आउट किया और फिर कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 347 रनों पर घोषित कर दी थी। भारत के लिए पहली पारी में इशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए।
इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे दिन शनिवार को खेल खत्म होने तक 152 रनों पर बांग्लादेश के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी थी। बाकी की औपचारिकता रविवार को पूरी हुई। बांग्लादेश टीम अपनी दूसरी पारी में 195 रन बना सकी।
बांग्लादेश की ओर से मुश्फीकुर रहीम ने सबसे अधिक 74 रन बनाए। इस पारी में भारत की ओर से उमेश यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए।
इसके साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। उसने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हराया था।
मैन ऑफ द मैच- इशांत शर्मा, 9 विकेट पूरे टेस्ट में !
प्लेयर ऑफ द सीरीज- इशांत शर्मा, पूरे सीरीज में 12 विकेट !
IND vs BAN: भारत ने पहले डे-नाइट टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 46 रनों से हराया
गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन औऱ विरा कोहली के शतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलाकात के ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) मैच में बांग्लादेश को एक पारी और 46 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया।
ऐतिहासिक डे -नाइट टेस्ट मैच में भारत की एक पारी और 46 रनों से जीत, रचा इतिहास !
24 नवंबर। कोलकाता में खेले गए डे- नाइट टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को एक पारी और 46 रनों से हरा दिया। तीसरे दिन मुश्फिकुर रहीम 74 के आउट होते ही भारत ने मैच लंच से पहले ही जीत लिया। मुश्फिकुर रहीम (74) को उमेश यादव ने आउट किया। यह टेस्ट में भारत की लगातार 7वीं जीत है। इसके साथ - साथ भारत की एक पारी से टेस्ट में लगातार चौथी जीत है।
गौरतलब है कि महमुदुल्लाह चोटिल हो गए थे जिसके कारण बल्लेबाजी नहीं कर पाए। मुश्फिकुर रहीम के अलावा कोई भी बांग्लादेश बल्लेबाज जमकर खेल नहीं पाया। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम केवल रन ही बना सकी।
भारत की ओर से बांग्लादेश की दूसरी पारी में इशांत शर्मा ने 4 और उमेश यादव ने 5 विकेट चटकाए। कप्तान के तौर पर कोहली की यह 33वीं जीत है।
गौरतलब है कि बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में बांग्लादेश की टीम केवल 106 रन ही बना सकी थी। वहीं भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 347 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।
LIVE Blog: उमेश यादव ने बांग्लादेश को दिया सातवां झटका
तीसरे दिन का खेल शुरू होने के साथ तेज गेंदबाज उमेश यादव ने इबादत हुसैन को आउट कर बांग्लादेश को सातवां झटका दे दिया। इबादत अपना खाता भी नहीं खोल सके, बांग्लादेश का स्कोर तीसरी पारी मं 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन
LIVE Blog: बांग्लादेश की दूसरी पारी में 6 विकेट गिरे, भारत को जीत के लिए 4 विकेट की दरकार !
23 नवंबर। भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे दिन-रात टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार के दूसरे सत्र में वहीं से शुरुआत की है जहां से पहले दिन खत्म किया था। दूसरे दिन के आखिर तक बांग्लादेश ने 6 विकेट 152 रन पर खो दिए हैं।
मेहमान टीम के विकेट ईशांत ने 4 विकेट लिए तो वहीं उमेश यादव ने 2 विकेट लिए हैं। महमुदुल्लाह रिटायर हर्ट (39) और मुश्फिकुर रहीम 59 अर्धशतक जमाकर खेल रहे हैं।
पहली पारी में बांग्लादेश 106 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत ने दूसरे दिन के दूसरे सत्र में अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 347 रनों पर घोषित कर बांग्लादेश पर 241 रनों की बढ़त ले ली जो अब रनों क ीरह गई है।
भारत का जिस तरह का प्रदर्शन रहा है, खासकर उसके गेंदबाजों का, उसे देख लग रहा है कि बांग्लादेश के लिए इस बढ़त को उतारना मुमकिन नहीं होगा।
ईशांत ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर शादमान इस्लाम (0) को आउट कर बांग्लादेश को पहला झटका दिया। अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में ईशांत ने बांग्लादेशी कप्तान मोमिनल हक को भी बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।
ईशांत का कहर यहां से बढ़ता दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपनी स्विंग से तो मेहमान टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया ही साथ ही अपनी बाउंसर से भी मोहम्मद मिथुन को लगभग चोटिल कर ही दिया था।
दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक मिथुन चार रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ दूसरे सलामी बल्लेबाज इमरूल कायेस हैं जिन्होंने अभी तक तीन रन बनाए हैं।
इससे पहले, भारत का दिन का पहला सत्र अच्छा रहा था जहां उसने उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे का ही विकेट खोया था। कोहली ने रहाणे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन तीन विकेट के नुकसान पर 174 रनों से भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। 236 के कुल स्कोर पर ताइजुल इस्लाम ने रहाणे की 51 रनों की पारी का अंत कर दिया। रहाणे ने 69 गेंदों पर सात चौके लगाए।
कोहली ने उनके जाने के बाद अपना 27वां टेस्ट शतक पूरा किया। इसी शतक के साथ कोहली टेस्ट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनका यह कप्तान के तौर पर 20वां शतक है। कोहली ने इस स्थान से आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को हटाया है। अब उनसे आगे सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं जिनके नाम बतौर कप्तान 25 शतक हैं।
वहीं खेल के तीनों प्रारूप में कप्तान के तौर पर शतक लगाने के मामले में कोहली और पोटिंग एक साथ हैं। दोनों के नाम सभी प्रारूपों में कुल मिलाकर 41-41 शतक हैं।
कप्तान का विकेट दूसरे सत्र में गिरा। उनको पवेलियन भेजने में ताइजुल का अहम योगदान रहा जिन्होंने इबादत हुसैन की गेंद पर फाइन लेग पर कोहली का बेहतरीन कैच लपका। कोहली ने 194 गेंदों पारी में 18 चौके मारे और 136 रन बनाए। उनसे पहले रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर अबु जायेद का शिकार हो गए।
कोहली के बाद भारत ने रविचंद्रन अश्विन (9), उमेश यादव (0) और ईशांत शर्मा (0) के विकेट खोए। मोहम्मद शमी 10 और रिद्धिमान साहा 17 रन बनाकर नाबाद लौटे।
बांग्लादेश के लिए अल अमिन हुसैन, इबादत ने तीन-तीन विकेट लिए। अबु जायेद के हिस्से दो सफलताएं आईं। एक लिकेट ताइजुल के हिस्से आया।
भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ शुक्रवार से यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच को जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है और साथ ही उसने आईसीसी विश्व चैंपियनशिप की अंकतालिका में अपनी बढ़त को भी मजबूत कर लिया है।
भारतीय टीम की नजरें अब इस सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर लगी हुई है और वह उस टीम के खिलाफ जो अफगानिस्तान से अपना पिछला सीरीज हार चुकी है।
दोनों टीमों के लिए यह मैच ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें पहली बार अपना डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने के लिए उतर रही हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से सौरभ गांगुली के इस काम को उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देख जा रहा है। गांगुली ने ही बांग्लादेश को डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने के लिए राजी करवाया है।
मैच की शुरुआत से पहले आर्मी पैराट्रपर्स के जवान उड़कर ईडन गार्डन्स आएंगे और दोनों कप्तानों को पिंक बॉल सौपेंगे। इसके बाद टॉस किया जाएगा और फिर राजनीतिज्ञों, खेल दिग्गजों और खचाखच भरे दर्शकों की मौजूदगी में मैच की शुरूआत की जाएगी।
दिन-रात टेस्ट में ढलती शाम के समय जब फ्लट लाइट चालू हो जाती हैं, उस समय बल्लेबाजों को आने वाली परेशानी को लेकर काफी चर्चा हुई थी। इस 'ट्विलाइट जोन' से सामंजस्य बैठाने को लेकर काफी चर्चा हुई है।
भारत के कुछ खिलाड़ियों ने इस ट्विलाइट में गुलाबी गेंद को देखने में आने वाली समस्या के बारे में बातें कहीं थीं। ये खिलाड़ी दिन-रात प्रारूप में दलीप ट्रॉफी खेल चुके हैं।
ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाला यह मैच एसजी गेंद से खेला जाएगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह किस तरह से बर्ताव करती है।
इस 'ट्विलाइट जोन' भारतीय बल्लेबाजों, खासकर कोहली के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाली है, क्योंकि उन्हें अभी तक गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव नहीं है।
इसके अलावा बांग्लादेश के भी किसी खिलाड़ी को गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव नहीं है। ऐसे में उनके लिए भी यह मैच काफी चुनौतीपूर्ण होने वाली है।