Advertisement

LIVE UPDATES, IND vs NZ (1st ODI): लैथम-विलियमसन के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया

  • Saurabh Sharma2022-11-25 06:47:20
  • LAST UPDATED : Fri 25, 2022 02:59 0thIST

टॉम लैथम (Tom Latham) और कप्तान विलियमसन (Kane Williamson) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (25 नवंबर) को खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 7… Read More

Key Events

Scorecard

टॉम लैथम (Tom Latham) और कप्तान विलियमसन (Kane Williamson) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (25 नवंबर) को खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 307 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे उसने 17 गेंद बाकी रहते हुए 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। स्कोरकार्ड 


तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टॉम लैथम ने शतक जड़ दिया है। यह वनडे करियर का उनका सातवां शतक है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 52 गेंदों में 59 रनों की दरकार स्कोरकार्ड 


IND vs NZ 1st ODI लाइव Updates:

न्यूजीलैंड - 216/3 (39)

न्यूजीलैंड को जीतने के लिए चाहिए 11 ओवर में 91 रन 

स्कोरकार्ड 

न्यूजीलैंड ने पहला पावरप्ले खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। टीम को फिन एलेन के रूप में पहला झटका लगा। डेवोन कॉनवे और फिन एलेन की जोड़ी क्रीज पर। 


भारत का पांचवां विकेट गिरा। एडम मिल्ने की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की चक्कर में संजू सैंमसन ग्लेन फिलिप्स को कैच थमा बैठै। सैमसन ने 38 गेंदों में चार चौकों की मदद से 36 रन की पारी खेली। भारत का स्कोर 254-5  


एक ही ओवर में दो झटकों के बाद श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन की जोड़ी ने मिलकर पारी को संभाल लिया है और पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली है। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 210-4  


लॉकी फर्ग्यूसन ने एक ही ओवर में भारत दो झटके दे दिए। पहले पंत और फिर सूर्यकुमार यादव को पवेलियन का रास्ता दिखाया। सूर्यकुमार 3 गेंद में सिर्फ 4 रन ही बना पाए। भारत का स्कोर 160/3

तेज गेंजबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने ऋषभ पंत को क्लीन बोल्ड कर भारत को तीसरा झटका दिया है। पंत ने 23 गेंदों में दो चौकों की मदद से 15 रन की पारी खेली। भारत का स्कोर 156/3 


30 ओवर का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। धवन और गिल का विकेट गिरने के बाद रनों की रफ्तार धीमी हुई है। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की जोड़ी मौजूद है। 


25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 128-2, क्रीज पर श्रेयस अय्यर औऱ ऋषभ पंत की जोड़ी।


कप्तान शिखर धवन के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिरा है। धवन ने 77 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 72 रनों की पारी खेली और टिम साउदी की गेंद पर फिन एलेन को आसान सा कैच थमा बैठे। भारत का स्कोर 124-2


शुभमन गिल के रूप में भारत को पहला झटका लगा है। गिल ने 65 गेंदों का सामना करते हुए तीन छक्कों और एक चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली और लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत का स्कोर 23.1 ओवर के बाद 124/1 


शुभमन गिल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वनडे इंटरनेशनल में यह उनका चौथा अर्धशतक है। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/0 


कप्तान शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। वनडे क्रिकेट में यह उनका 39वां अर्धशतक है। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/0 


शिखर धवन और शुभमन गिल ने रनों की रफ्तार बढ़ाई, जिसके चलते भारत ने 15 ओवर का खेल खत्म होने पर बना कोई विकेट गवांए 68 रन बना लिए हैं। दोनों 33-33 रन के निजी स्कोर पर हैं। 


भारत ने पहले पावरप्ले के दस ओवर खत्म होने तक बिना कोई विकेट गवांए 40 रन बना लिए हैं। 


5 ओवर का खेल खत्म होने पर भारत ने बिना कोई विकेट गवांए 16 रन बना लिए हैं। कप्तान शिखर धवन 11 रन और शुभमन गिल 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 


भारत के लिए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक ने डेब्यू किया है। 

 


आज भारत (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

टीमें इस प्रकार हैं

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

RELATED ARTICLES