IPL 2023 Match 35: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स
-
Saurabh Sharma2023-04-25 16:29:34 - LAST UPDATED : Tue 25, 2023 04:29 0thIST

मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस आज यानी 25 अप्रैल को को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 35वें मुकाबले में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस… Read More
- गुजरात ने मुंबई को हराया, एक नजर पॉइंट्स टेबल पर
- खराब गेंदबाजी और बल्लेबाजी के कारण हम हारें - रोहित शर्मा
- IPL 2023: गुजरात टाइटंस की धमाकेदार जीत, मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा
- IPL 2023: 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 129 पर 6 विकेट
- IPL 2203:सूर्यकुमार यादव 23 रन बनाकर बने नूर अहमद का शिकार, मुंबई का स्कोर 90-6
गुजरात ने मुंबई को हराया, एक नजर पॉइंट्स टेबल पर
इस जीत के साथ गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, हार के बाद मुंबई इंडियन्स 7वें नंबर पर चली गई है।
GT Moves To Number No.2!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 25, 2023
Full #GTvMI Scorecard @ https://t.co/GyaM2BMBN7 pic.twitter.com/lLrqvJogVD
खराब गेंदबाजी और बल्लेबाजी के कारण हम हारें - रोहित शर्मा
हार के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी और बल्लेबाजी के कारण हमे हार मिली।
रोहित ने मैच के बाद कहा, "यह थोड़ा निराशाजनक है, हमारा मैच पर कंट्रोल था और आखिरी कुछ ओवरों में काफी रन दे दिए। हर टीम की अलग-अलग ताकत होती है, हमारे पास अच्छी बल्लेबाजी लाइन अप है और हम उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए खुद को बैक करते हैं, हमारा आज दिन नहीं था। कुछ ओस थी और हमें थोड़ी अंत तक बल्लेबाजी करने के लिए किसी की जरूरत थी। हम पिछले गेम में 215 रनों का पीछा करते हुए काफी करीब आ गए थे लेकिन आज हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत नहीं की और 200+ का पीछा करते समय यह सही बात नहीं है।"
IPL 2023: गुजरात टाइटंस की धमाकेदार जीत, मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा दिया। गुजरात के 207 रन के जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना पाई। इस जीत के साथ गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
IPL 2023: 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 129 पर 6 विकेट
16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 129 पर 6 विकेट, नेहला वढेरा (34) और पीयूष चावला (17) की जोड़ी क्रीज पर।
IPL 2203:सूर्यकुमार यादव 23 रन बनाकर बने नूर अहमद का शिकार, मुंबई का स्कोर 90-6
सूर्यकुमार यादव 23 रन बनाकर बने नूर अहमद का शिकार, मुंबई का स्कोर 90-6
मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस आज यानी 25 अप्रैल को को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 35वें मुकाबले में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच सिर्फ एक मैच खेला गया है, जिसमें मुंबई की टीम जीती है। पिछले सीजन खेले गए इस एकमात्र मैच में मुंबई ने 5 रन से गुजरात को हराया था।
RELATED ARTICLES
Cricket Special Today
-
- 06 Dec 2025 08:57
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18