×
    Advertisement

    RRvsDC: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हराया, ये दो बने जीत के हीरो

    • Saurabh Sharma2019-04-22 15:21:41
    • LAST UPDATED : Tue 23, 2019 01:37 0rdIST

    ऋषभ पंत (नाबाद 78) और शिखर धवन (54) के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 12वें संस्करण के मैच… Read More

    IPL 2019: अंजिक्य रहाणे ने शतक से मचाया धमाल,वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी की

    राजस्थान के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंजिक्य रहाणे ने 63 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वो आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रहाणे का ये दूसरा शतक है। उनके अलावा भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग,मुरली विजय,संजू सैमसन ने आईपीएल में दो शतक लगाए हैं। 

    Advertisement

    RECORD: अंजिक्य रहाणे ने शतक जड़कर रचा इतिहास,राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

    राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रन की पारी खेली। इसके साथ ही रहाणे ने राजस्थान की टीम के लिए आईपीएल में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। वो ऐसा करना वाले रॉयल्स के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

    एक नज़र आईपीएल 2019 अंक तालिका पर

    दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 12वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। एक नज़र आईपीएल अंक तालिका पर

    स्कोरकार्ड - दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकटों से हराया

    राजस्थान रॉयल्स - 191/6 (20)

    अजिंक्य रहाणे - 105* (63), संजू सैमसन - 0 (0), स्टिव्हन स्मिथ - 50 (32), बेन स्टोक्स - 8 (8), अश्टन टर्नर - 0 (1), स्टुअर्ट बिन्नी - 19 (13), रियान पराग - 4 (3)

    दिल्ली कैपिटल्स गेंदबाजी

    इशांत शर्मा - 1/29, कगिसो रबाडा - 2/37, अक्षर पटेल - 1/39, अमित मिश्रा - 0/28, क्रिस मॉरिस - 1/41, शेरफेन रूदरफोर्ड - 0/16

    दिल्ली कैपिटल्स - 193/4 (19.2)

    पृथ्वी शॉ - 42 (39), शिखर धवन - 54 (27), श्रेयस अय्यर - 4 (5), ऋषभ पंत - 78* (36), शेरफेन रूदरफोर्ड - 11(5), कॉलिन इनग्रॅम - 3* (5) 

    राजस्थान रॉयल्स गेंदबाजी

    स्टुअर्ट बिन्नी - 0/3, धवल कुलकर्णी - 1/51, जयदेव उनादकट  - 0/36, श्रेयस गोपल - 2/47, जोफ़्रा आर्चर - 0/31, रियान पराग - 1/25

    Advertisement

    #DCvRR:  ऋषभ पंत को मिला प्लेयर ऑफ़ दा मैच का अवार्ड

    जयपुर, 23 अप्रैल (CRICKETNMORE)| ऋषभ पंत (नाबाद 78) और शिखर धवन (54) के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 12वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

    पंत ने 36 गेंदों की नाबाद 78 रन की मैच जिताने वाली पारी के लिए मिला प्लेयर ऑफ़ दा मैच का अवार्ड ।

    राजस्थान रॉयल्स के एश्टन टर्नर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, टी-20 क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

    दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर एश्टन टर्नर एक शर्मानक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में टर्नर पहली ही गेंद पर आउट हो गए। डेब्यू के बाद आईपीएल की तीन पारियों में वह गोल्डन डक हुए हैं। आईपीएल में आने से पहले भी वह दो मैचों में 0 पर आउट हुए थे। इसके साथ ही वह टी-20 क्रिकेट में लगातार 5 मैचों में 0 पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

    IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स ने किया कमाल, 7 साल बाद पॉइंट्स टेबल में इस नंबर पर पहुंची

    दिल्ली की 11 मैचों में यह सातवीं जीत है और अब वह 14 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली 2012 के बाद से पहली बार लीग में शीर्ष स्थान पर पहुंची है।  वहीं, राजस्थान को 10 मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा है और टीम छह अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। 

    Advertisement

    RRvsDC: ऋषभ पंत,शिखर धवन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हराया

    ऋषभ पंत (78 रन) औऱ शिखऱ धवन (54 रन) के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2019 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। राजस्थान के 191 रनों के जवाब में दिल्ली ने 19.2 ओवर में  विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाकर मैच जीत लिया।

    RRvDC: शिखर धवन के तूफानी अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स को मिली धमाकेदार शुरूआत

    शिखर धवन के धमाकेदार अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स की शानदार शुरूआत हुई है। दिल्ली ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। जिसमें धवन ने 27 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 54 रन की तूफानी पारी खेली।

    LIVE Blog,मैच 40: रहाणे का शतक, दिल्ली कैपिटल्स को मिला 192 रनों का लक्ष्य

    रहाणे के शानदार शतक के बदौलत राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन बनाए। रहाणे 63 गेंद पर 105 रन बनाकर नाबाद रहे।

    Advertisement

    LIVE Blog,मैच 40: रहाणे ने ठोका आईपीएल करियर का दूसरा शतक, केवल 58 गेंद पर जमाया शतक

     रहाणे ने कमाल करते हुए आईपीएल करियर का दूसरा शतक जमा दिया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 3 विकेट पर अबतक 163 रन बना लिए हैं।

    LIVE Blog,मैच 40: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली की टीम ने किए हैरानी भरे बदलाव

    टीम : 

    राजस्थान : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, रेयान पराग। 

    दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, क्रिस मोरिस, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल। 

    LIVE Blog,मैच 40: राजस्थान रॉयल्स VS दिल्ली कैपिटल्स, देखिए प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट

    22 अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।

    दिल्ली ने संदीप लाममिछाने की जगह क्रिस मोरिस को अंतिम एकादश में शामिल किया है। वहीं, राजस्थान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

    टीम : 

    राजस्थान : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, रेयान पराग। 

    दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, क्रिस मोरिस, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल। 

    Advertisement

    LIVE Blog,मैच 40: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI में हुए एक बदलाव, जानिए प्लेइंग XI

    दिल्ली कैपिटल्स

    पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (w), कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, शेरफेन रदरफोर्ड, एक्सर पटेल, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा

    LIVE Blog,मैच 40: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसी है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI, देखिए

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक बदलाव हैं, क्रिस मॉरिस को संदीप की जगह मौका दिया दया है तो वहीं रजस्थान की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।

    राजस्थान

    अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन (w), स्टीवन स्मिथ (c), बेन स्टोक्स, रियान पराग, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी

    LIVE Blog,मैच 40: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

    22 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

    स्कोरकार्ड

    Advertisement

    RRvsDC: राजस्थान के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है दिल्ली कैपिटल्स,देखें संभावित टीम

    दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत हासिल हुई थी। ऐसे में टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना बहुत कम है। हालांकि टीम के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ खराब फॉर्म से झूझ रहे, लेकिन दोनों टीम के अहम सदस्य हैं। ऐसे में उनके बाहर होने की संभावनआए बहुत कम हैं। 

    दिल्ली (संभावित XI): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, अक्षर पटेल, शेरफेन रदरफोर्ड, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, संदीप लमिछाने, इशांत शर्मा।
     

    RRvsDC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस टीम के साथ उतर सकती है राजस्थान रॉयल्स,देखें संभावित प्लेइंग XI

    दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नए कप्तान स्टीव स्मिथ राजस्थान के प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकते हैं। पिछले दो मैचों में फ्लॉप रहे ऑलराउंडर एश्टन टर्नर की जगह लियाम लिविंगस्टोन को मौका मिल सकता है। 

    राजस्थान (संभावित X): अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), बेन स्टोक्स, रियान पराग, एश्टन टर्नर/ लियाम लिविंगस्टोन, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट
     

    RRvsDC: राजस्थान रॉयल्स VS दिल्ली कैपिटल्स में कौन सी टीम पड़ी है एक-दूसरे पर भारी,देखें आंकड़े

    राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अब तक कुल 18 मैच खेले गए हैं। जिसमें राजस्थान को 11 औऱ दिल्ली को 7 मैचों मे जीत मिली है। 2013 के बाद से दोनों टीमो के बीच खेले गए 8 मैचों में से राजस्थान को 7 मैचों में जीत मिली है। 

    Advertisement
    Load More

    ऋषभ पंत (नाबाद 78) और शिखर धवन (54) के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 12वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

    राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अजिंक्य रहाणे (नाबाद 105) के शानदार शतक और कप्तान स्टीवन स्मिथ (50) के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 191 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली ने 19.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

    Advertisement

    Tags

    IPL 2019

    RELATED ARTICLES

    Advertisement
    Sports होम Special Live Cricket Video