मैच 44: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में 46 रनों से दी मात
-
Saurabh Sharma2019-04-26 14:12:27 - LAST UPDATED : Sat 27, 2019 12:37 0thIST

चेन्नई, 26 अप्रैल| मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से भिड़ना है।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में… Read More
- RECORD: रोहित शर्मा ने आईपीएल में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, धोनी को इस मामले में छोड़ा पीछे
- मैच रिपोर्ट: मुंबई ने चेन्नई को 46 रनों से हराया
- #MIvCSK: रोहित शर्मा को मिला प्लेयर ऑफ़ दा मैच का अवार्ड
- मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में किया उलटफेर,देखें
- चेन्नई सुपर किंग्स को मिली बड़ी हार, आईपीएल 2019 में पहली बार हुआ ऐसा
RECORD: रोहित शर्मा ने आईपीएल में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, धोनी को इस मामले में छोड़ा पीछे
मुंबई की जीत के हीरो रहे कप्तान रोहित शर्मा ने 48 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द अवॉर्ड दिया गया। यह 17वीं बार है जब मुंबई की टीम ने मैन ऑफ द अवॉर्ड जीता है। इसके साथ ही वो आईपीएल में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय बन गए हैं। हिटमैन ने इस लिस्ट में युसूफ पठान और एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। पठान औऱ धोनी ने अब तक के अपने आईपीएल करियर में 16-16 बार यह सम्मान पाया है।
Most Man of the Match awards among Indians in IPL:
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) April 26, 2019
17 ROHIT SHARMA
16 Y Pathan, MS Dhoni
14 Raina
13 Gambhir
12 Kohli, Rahane
11 Sehwag
10 Mishra
मैच रिपोर्ट: मुंबई ने चेन्नई को 46 रनों से हराया
मैच रिपोर्ट: मुंबई ने चेन्नई को दी 46 रनों से हराया
#IPL2019 - लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर #MI ने #CSK को दी 46 रनों से मात। #CSKvMI pic.twitter.com/LL71THGg33
— GoNews24x7 हिन्दी (@GoNewsHindi) April 27, 2019
#MIvCSK: रोहित शर्मा को मिला प्लेयर ऑफ़ दा मैच का अवार्ड
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रनों से हरा दिया। यह चेन्नई की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपने घर एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में इस सीजन की पहली हार है।मुंबई ने चेन्नई के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन अपने नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी चेन्नई 17.4 ओवरों में 109 रनों पर ही ढेर हो गई।
रोहित शर्मा को मिला प्लेयर ऑफ़ दा मैच का अवार्ड।
मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में किया उलटफेर,देखें
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रनों से हरा दिया। मुंबई ने चेन्नई के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन अपने नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी चेन्नई 17.4 ओवरों में 109 रनों पर ही ढेर हो गई।
11 मैचों में यह चेन्नई की चौथी हार है औऱ वो 16 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम सातवीं जीत हासिल कर 14 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
चेन्नई सुपर किंग्स को मिली बड़ी हार, आईपीएल 2019 में पहली बार हुआ ऐसा
मुंबई इंडियंस ने मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रनों से हरा दिया। यह चेन्नई की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपने घर एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में इस सीजन की पहली हार है। मुंबई ने चेन्नई के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन अपने नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी चेन्नई 17.4 ओवरों में 109 रनों पर ही ढेर हो गई।
चेन्नई, 26 अप्रैल| मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से भिड़ना है।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में चेन्नई की कोशिश पहले चरण के मैच में मुंबई से मिली हार का बदला लेने की होगी।
चेन्नई 11 मैचों में आठ जीत के साथ 16 अंक लेकर प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर ही चुकी है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने विजयी क्रम को जारी रखना चाहेंगे और लीग चरण का अंत शीर्ष दो में रहते हुए करने की कोशिश करेंगे क्योंकि शीर्ष दो टीमों को प्लेऑफ में फायदा होता है।
मुंबई की टीम 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और उसे शीर्ष चार में बने रहने के लिए कम से कम दो जीत की जरूरत है।
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई ने हालांकि चेन्नई के खिलाफ पहले चरण के मैच में 37 रनों से जीत हासिल की थी। चेन्नई ने चेपक में पांच मैच खेले हैं और सभी में उसे जीत मिली है।
अगर दोनों टीमों के बीच आईपीएल मुकाबलों की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच कुल 27 मैच खेले गए हैं जिनमें से मुंबई ने 15 में जीत हासिल की है जबकि चेन्नई को 12 में विजय मिली है।
चेन्नई ने अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी। इस मैच में सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन की फॉर्म में वापसी हुई थी जो मौजूदा विजेता के लिए शुभ संकेत हैं। वाटसन ने 53 गेंदों पर 96 रन बनाए थे।
टीमें (संभावित) :
मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह।
चेन्नई : अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा।
RELATED ARTICLES
Cricket Special Today
-
- 06 Dec 2025 08:57
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18